By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में कपिल शर्मा का नया अवतार, फिल्म का पहला लुक हुआ जारी
Blog

‘किस किसको प्यार करूं 2’ में कपिल शर्मा का नया अवतार, फिल्म का पहला लुक हुआ जारी

Satyoday Samachar
Last updated: March 31, 2025 4:33 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। उनकी सुपरहिट फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल ‘किस किसको प्यार करूं 2’ (KKPK 2) आने वाला है। फिल्म का पहला लुक रिलीज हो चुका है, जिसमें कपिल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं।

लंबे वक्त बाद किसी फिल्म में लीड रोल करने जा रहे कपिल को लेकर ऑडियंस में उत्सुकता तो है, लेकिन बड़ा सवाल ये है- क्या फ्लॉप फिल्मी करियर की नैया को ‘किस किसको प्यार करूं 2’ से पार लगाएंगे कपिल?

कपिल ने 2017 में ‘फिरंगी’ बनाई, जो उनकी पहली प्रोड्यूस की हुई फिल्म थी। इस बार उन्होंने अपनी पहचान वाली कॉमेडी से हटकर एक गंभीर कहानी चुनी, लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं हुआ। करीब 25-30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म सिर्फ 10 करोड़ रुपये ही कमा पाई।

इस नाकामी का असर कपिल की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर पड़ा। उनकी सेहत बिगड़ गई, इंडस्ट्री से दूरी बन गई और वह शराब की लत में भी फंस गए। हालत इतनी खराब हो गई कि उनका पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ भी कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा।

रजत शर्मा के एक इंटरव्यू में जब कपिल से पूछा गया कि उन्होंने ‘फिरंगी’ में इतना पैसा क्यों लगाया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- ‘वो सर थोड़ा हो गया, बैंक बैलेंस में खुजली हो रही थी, मुझे लगा, लगा देते हैं। दिल से बनाई थी वो फिल्म, उस प्रोसेस को बहुत एंजॉय किया था। इंसान गलतियां कर-कर के ही सीखता है। फिल्में मैं करता रहूंगा।’

कपिल की वापसी आसान नहीं रही। ‘फिरंगी’ के बाद उन्होंने ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ किया, लेकिन यह शो ज्यादा नहीं चला और जल्दी बंद हो गया। इसके बाद कपिल 2022 में नेटफ्लिक्स पर स्टैंडअप स्पेशल ‘आई एम नॉट डन येट’ लेकर आए, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

इसके बाद ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ आया, जिसके दोनों सीजन हिट रहे। रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स इसमें नजर आए और ऑडियंस को यह शो पसंद भी आया।

नेटफ्लिक्स पर वापसी के बाद अब कपिल फिल्मों में एक और मौका आजमा रहे हैं। ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का डायरेक्शन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं। इसे रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म में कपिल के साथ ‘फुकरे’ फेम मनजोत सिंह भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी में कॉमेडी और मजेदार कन्फ्यूजन देखने को मिलेगा।

पिछले कुछ सालों में कपिल ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने हर बार वापसी की है, लेकिन उनका फिल्मी करियर अब भी सही ट्रैक पर नहीं आ पाया है।

क्या ‘किस किसको प्यार करूं 2’ उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी, या फिर उन्हें सिर्फ टीवी और ओटीटी तक ही सीमित रहना पड़ेगा?

कपिल की कॉमेडी जबरदस्त है, लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट और डायरेक्शन भी मजबूत होना चाहिए। अगर सब सही रहा, तो यह फिल्म  ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

किसानों के हित में केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : दलहन और तिलहन उत्पादन को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम साय ने कहा- किसानों के हितों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता
विकास खंड को मिला डां शशि जायसवाल के रुप में बीएमओ
UPI की चेतावनी: Call Merging Scam से बचें, नहीं तो बैंक अकाउंट हो सकता है खाली
बिलाईगढ़ ब्लॉक में निर्माणाधीन सभी कार्यों का कलेक्टर ने किया अवलोकन*
रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 19 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे चिनाब ब्रिज का उद्घाटन, कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ
Next Article भारत में 7 तीव्रता का भूकंप आने की भविष्यवाणी,आएगा 7 तक की तीव्रता के भूकंप? डराने वाली भविष्यवाणी पर NCS ने दिया जवाब, कहा- इसका कोई आधार नहीं

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?