India’s Got Latent : विवादित वेब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर बढ़ता विवाद अब एक कानूनी लड़ाई में बदल गया है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने शो के होस्ट समय रैना समेत 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। बताया जा रहा है कि इस शो के कुछ एपिसोड में पेरेंट्स की इंटीमेट लाइफ पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां लोगों को नागवार गुजरी हैं, जिसके बाद यह विवाद और गहराता चला गया।
IT एक्ट के तहत दर्ज हआ केस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शो के पहले से लेकर छठे एपिसोड तक की समीक्षा की और पाया कि इसमें कई ऐसे विवादित कंटेंट थे, जो IT एक्ट 67 और BNS की संबंधित धाराओं का उल्लंघन करते हैं। इसके बाद ही साइबर पुलिस ने सभी 30 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
FIR में दर्ज सभी लोगों को भेजा जाएगा नोटिस
सूत्रों के मुताबिक, FIR में जिन लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं, उन सभी को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाएगी।
क्या शो के सभी एपिसोड हटाए जाएंगे?
इस विवाद के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शो के सभी पब्लिश किए गए एपिसोड डिलीट किए जा सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
रणवीर इलाहाबादिया की चुप्पी और शो का भविष्य
शो से जुड़े प्रमुख नामों में से एक Ranveer Allahabadia ने अभी तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन बढ़ते दबाव को देखते हुए यह स्पष्ट है कि शो के निर्माताओं को जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
सोशल मीडिया पर बवाल, यूजर्स ने की कड़ी आलोचना
जैसे ही यह मामला सामने आया, सोशल मीडिया पर #IndiasGotLatent ट्रेंड करने लगा। लोगों ने शो के कंटेंट को अश्लील और भारतीय मूल्यों के खिलाफ बताया। कुछ यूजर्स ने तो शो को बैन करने की मांग भी कर डाली।
