By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > भारतीय प्रवासी दिवस: कई देशों में जाकर बस गए छत्तीसगढ़ियां, उद्योग, व्यापार, चिकित्सा से लेकर राजनीति में भी बनाया नाम, चरण दास महंत के भी परदादा जा बसे थे असम में…
Blogछत्तीसगढ़रायपुर

भारतीय प्रवासी दिवस: कई देशों में जाकर बस गए छत्तीसगढ़ियां, उद्योग, व्यापार, चिकित्सा से लेकर राजनीति में भी बनाया नाम, चरण दास महंत के भी परदादा जा बसे थे असम में…

Satyoday Samachar
Last updated: January 10, 2026 11:58 am
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। भारतीय प्रवासी दिवस पर शंकर नगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष निवास में विमोचन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इसमें प्रवासी भारतीयों पर लिखी दो पुस्तकों का विमोचन और 10 प्रवासियों का सम्मान किया गया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी छत्तीसगढ़ी के इतिहास और वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई.

प्रवासी छत्तीसगढ़िया बंधुत्व मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दौरान रोजी-रोटी की तलाश में असम पहुंचे छत्तीसगढ़ के लोगों की चर्चा हुई, कि किस तरह से उन्होंने अपनी परंपरा-संस्कृति को सहेजे हैं.

गर्व है छत्तीसगढ़िया देश में नहीं विदेश में बना रहे बड़ा नाम – रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि आज छत्तीसगढ़ की धरती से निकलकर छत्तीसगढ़िया देश ही नहीं देश के बाहर भी बड़ा नाम बना रहे हैं. मैंने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान इसे बखूबी देखा भी है. लेकिन जो काम अशोक तिवारी और उनकी संस्था कर रही है, वह बड़ा काम है. सैकड़ों साल पहले अलग-अलग देशों में जाकर बस छत्तीसगढ़ियों का डेटा तैयार करना, उन्हें जोड़ना और इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना. मैं इसके लिए उन्हें बहुत बधाई देता हूँ. मैं यह भी कहता हूँ, इसमें जो भी मदद की आवश्यकता है, वो मैं करूंगा.

मेरे पूर्वज भी काम की तलाश में गए बाहर- चरण दास महंत

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने बताया कि मेरे पूर्वज भी छत्तीसगढ़ के बाहर काम की तलाश में गए थे. मेरे परदादा तो असम गए और वहीं बस गए थे. बाद में दादा भी गए और वहीं के होके रह गए. हालांकि, वे असम में कहाँ रहे और बाद कि स्थिति क्या रही इसकी जानकारी नहीं है. ऐसे ही लाखों लोग छत्तीसगढ़ से निकलकर आज देश के कई राज्यों और दूसरे देशों में भी हैं.

अमेरिका में मिले जांजगीर क्षेत्र के लोग

अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों की यात्रा में जब गया तो मुझे छत्तीसगढ़ के अपने लोग मिले. अमेरिका में मेरे अपने जांजगीर क्षेत्र के लोग मिले. वास्तव में अशोक तिवारी इस दिशा में जो कार्य कर रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है. सरकार को इस पर काम करने की जरूरत है. मैं भी अपनी ओर से पूरी मदद करूंगा. हमें इस पर अभी व्यापक शोध की जरूरत है.

8 सालों से प्रवासी छत्तीसगढ़ियों के बीच जा रहे अशोक तिवारी

मंच के अध्यक्ष अशोक तिवारी पिछले 8 साल से असम में प्रवासी छत्तीसगढ़ी लोगों के बीच जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से प्रवासन का इतिहास लगभग 150 वर्ष पुराना है. ब्रिटिश शासन के दौरान बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़िया लोग चाय बागानों में काम करने ले जाए गए. असम में रहने वाली सातवीं-आठवीं पीढ़ी आज भी छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को संजोए हुए है. वहां वे अपने विविध त्योहारों का आयोजन भी करते हैं.

उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से बाहर जाने वाले लोग केवल मजदूर नहीं हैं. पढ़े-लिखे और दक्ष युवा अमेरिका, यूरोप और एशिया में तकनीक, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. 2017 के बाद से छत्तीसगढ़ में प्रवासी समाज को संगठित रूप से समझने और जोड़ने की शुरुआत हुई, जो अब एक सतत प्रक्रिया बन चुकी है. यह आयोजन प्रवासी नागरिकों से जोड़ने का माध्यम बना है.

प्रवासी मित्र सम्मान से किया गया सम्मानित

छत्तीसगढ़िया आज देश के विभिन्न राज्यों में ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूरोप, चीन, ब्रिटेन, अर्जेन्टीना जैसे अनेक देशों में बस गए हैं. प्रवासी छत्तीसगढ़ियां वहां अपनी भूमिका चिकित्सा, शिक्षा, राजनीति, उद्योग-व्यापार में बखूबी निभा रहे हैं. यही नहीं वे वहां के संस्कृति को शिरोधार्य करने के साथ-साथ अपनी छत्तीसगढ़ियां संस्कृति को भी सहेजे हुए हैं.

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेज कर रखने वाले अमेरिका के हर नारायण शुक्ला, असम के रोहित साहू, रूपा सिंह, मिलन सतनामी व कृष्णा साहू, झारखंड के पुरंदर सिंह व भरत वर्मा, अर्जेंटीना के राउल ऋषि वर्मा, महाराष्ट्र के विवेक सारखा का सम्मान किया गया.

चुनाव आयोग के एसआईआर की फिर बढ़ी तारीख* : *एमपी, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार में 18 दिसंबर तक फॉर्म भर जायेंगे*
कुत्तों के हमले से घायल हिरण का रेस्क्यू, ग्रामीणों और वन विभाग की सतर्कता से बची जान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गुरु खुशवंत साहेब ने दुर्गा मंदिर में की पूजा अर्चना*
दीपावली से पहले गन्ना किसानों के खिले चेहरे : विधायक भावना बोहरा और प्रशासनिक प्रयासों से 15.99 करोड़ की राशि जारी
CG Budget LIVE : आज छत्तीसगढ़ बजट पेश करेंगे ओपी चौधरी, डिजिटल माध्यम से होगी प्रस्तुति
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article धान उपार्जन केंद्र कोसीर में 276 कट्टा पुराना धान खपाने का प्रयास*
Next Article रायपुर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन: कर्ज के बोझ से मुक्त होकर आत्मनिर्भर बनी सुष्मिता जाटवर

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?