By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > IND vs SA Tickets: आज से 800 रुपए में यहां मिलेगी भारत-दक्षिण अफ्रीका वन डे क्रिकेट मैच की टिकट
Blogछत्तीसगढ़देश

IND vs SA Tickets: आज से 800 रुपए में यहां मिलेगी भारत-दक्षिण अफ्रीका वन डे क्रिकेट मैच की टिकट

Satyoday Samachar
Last updated: November 24, 2025 10:04 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

IND vs SA Tickets:  रायपुर. नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे डे-नाइट वन डे क्रिकेट मैच के लिए विद्यार्थियों के लिए आरक्षित 1500 सीटों के टिकट सोमवार से मिलेंगे. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने इसके लिए बूढ़ातालाब के पास स्थित इंडोर स्टेडियम में 24 नवंबर से टिकट काउंटर खोलने की व्यवस्था की है. यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्टूडेंट्स अपने शैक्षणिक संस्थान के चालू सत्र का वैध परिचय पत्र (आईडी) दिखाकर 800 रुपये में केवल एक टिकट ले पाएंगे.

Contents
  • सुरक्षा के लिए पुलिस व निजी सुरक्षा गार्ड
  • काउंटर से पहले चेक हो सकती है आईडी

क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बलदेव सिंग भाटिया ने बताया कि असुविधा से बचने के लिए यहां विद्यार्थियों के लिए दो टिकट काउंटर बनाये गये हैं. वहीं ऑनलाइन बुकिंग वालों के लिए 6 अलग से काउंटर खोले गये हैं. ऑनलाइन बुकिंग वाले यहां अपने स्मार्टफोन से बारकोड स्कैन करके आसानी से टिकट ले पाएंगे. यहां उन्हें अपनी आईडी दिखाना नहीं पड़ेगा. बारकोड स्कैन के बाद कन्फर्मेशन के लिए संभवतः ओटीपी आएगी, उसके बाद फिजिकल टिकट यहां मिल जाएंगे. उन्होंने बताया कि यहां 24 नवंबर से 2 दिसंबर की शाम तक ऑनलाइन टिकट दी जाएगी. इसके बाद काउंटर बंद हो जाएगा. 3 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे से शुरू हो रहे इस हाईवोल्टेज मैच में दर्शकों की सुविधा के लिए एक काउंटर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खोलने की योजना पर काम चल रहा है. विद्यार्थियों के लिए अपर-3 स्टैंड को आरक्षित किया गया है. टिकट लेने के बाद स्टेडियम में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स को गेट नंबर 3 से ही एंट्री दी जाएगी.

सुरक्षा के लिए पुलिस व निजी सुरक्षा गार्ड

इंडोर स्टेडियम में सोमवार को सुबह 10 बजे से स्टूडेंट कन्सेशन की टिकट देने के लिए व्यवस्था बनाने क्रिकेट संघ ने पुलिस प्रशासन की मदद ली है. श्री भाटिया ने कहा कि यहां टिकट के लिए आने वालों के लिए अलग से पार्किंग का इंतजाम किया गया है. वहीं टिकट लेने के दौरान व्यवस्था को संभालने पुलिस के साथ ही निजी सुरक्षा गॉर्ड के बाउंसर्स की तैनाती की जाएगी.

काउंटर से पहले चेक हो सकती है आईडी

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि टिकट लेने के दौरान भगदड़ की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए काउंटर की खिड़की में जाने से पहले ही स्टूडेंट्स के वैध आईडी की जांच कतार में ही हो सकती है. इसके लिए क्रिकेट संघ द्वारा कम से कम 20 वॉलिंटियर्स तैनात करने की योजना बनाई जा रही है. वर्ष 2023 में न्यूजीलैंड-भारत वन डे मैच के दौरान आईडी की जांच और नगद राशि के चिल्हर देने में हो रही देरी पर हंगामा हुआ था. इसीलिए काउंटर में पेमेंट के लिए यूपीआई की सुविधा भी दी गई है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: राज्यपाल ने 36 मिनट के अभिभाषण में गिनाई उपलब्धियां
Collectors Conference 2025: मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा के दिए निर्देश, कहा- स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना साकार…
13 दिसंबर को होगा नेशनल लोक अदालत
Air Fare Hike : दिवाली के बाद फ्लाइट का रिटर्न टिकट हुआ महंगा, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहरों का किराया 15 हजार से ज्यादा
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Chhattisgarh News: प्राचार्य-HM बताएंगे कुत्ते का रंग और विशेष पहचान, विद्यालय परिसर में देखे गए कुत्तों की जानकारी निर्धारित फार्मेट में देनी होगी
Next Article Sudhanshu Ji Maharaj in Chhattisgarh: राजधानी में होगा सुधांशु महाराज का पदार्पण, तैयारियां शुरू

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?