By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > खेलकूद > IND Vs AUS: 5 भारतीय सूरमाओं की शानदार खेल से ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में मिली हार
खेलकूद

IND Vs AUS: 5 भारतीय सूरमाओं की शानदार खेल से ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में मिली हार

Satyoday Samachar
Last updated: March 5, 2025 1:24 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE
India Victory Real Heroes Vs Australia: दुनिया में वक्त से बड़ा कुछ नहीं होता है। बस धैर्य रखा जाए तो एक दिन हर कुछ नसीब होता है जिसके आप हकदार हो। ऐसा ही कुछ भारतीय क्रिकेट टीम ने 4 मार्च को हासिल किया, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने धूल चटाई।
इस मैच के साथ ही भारत ने साल 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार का कंगारुओं से बदला ले लिया। टीम इंडिया ने दुबई में खेले गए मैच में कंगारू टीम को जमकर धो डाला। टीम की जीत के रियल हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने मैच में सबसे ज्यादा 84 रन की पारी खेली। किंग कोहली के अलावा भी खिलाड़ी रहे, जिनका टीम इंडिया की जीत में बड़ा हाथ रहा।

India Cricket Team के 5 हीरो, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को दिलाई जीत

1. विराट कोहली (Virat Kohli)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में बल्ले गरजा और उन्होंने 84 रन की पारी खेली। किंग कोहली मैच में शानदार फील्डिंग करते हुए भी नजर आए। विराट की इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने ICC Champions Trophy 2025 फाइनल का टिकट कटाया।

2. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 10 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। शमी ने कूपर कोनोली, स्टीव स्मिथ और नेथन एलिस को अपना शिकार बनाया।

3. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

जब मैच में विराट कोहली आउट हो गए थे, तब मैच में एक पल को भारतीय फैंस डर गए थे, लेकिन स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने जिस अंदाज में आक्रामक बल्लेबाजी की और चौके-छक्कों की बौछार लगाई, उससे भारत ने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया था। मैच में हार्दिक ने 24 गेंद में 28 रन बनाए। उनकी पारी में 3 छक्के और 1 चौका शामिल रहे। इससे पहले गेंदबाजी करते हुए उन्होंने एक विकेट भी लिया।

4. केएल राहुल (KL Rahul)

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 42 रन की नाबाद पारी खेली। केएल राहुल के बल्ले से विनिंग सिक्स निकला और टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल का टिकट कटाया।

5. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)

जब भारतीय टीम ने 43 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा लिए थे, तब श्रेयस अय्यर बैटिंग करने आए और उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर 91 रन की साझेदारी की और टीम की पारी को संभाला। अय्यर ने मैच में 45 रन की पारी खेली।

IND Vs NZ Pitch Report: दुबई में फाइनल से पहले कैसी होगी पिच, कौन जीतेगा सिक्का?
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, पाकिस्तान 241 रनों पर ऑलआउट
“पाकिस्‍तान में मैच फिक्सिंग का राज़, पूर्व कप्‍तान ने अपनी किताब में किया खुलासा”
IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 के लिए फिट हुआ ये स्टार खिलाड़ी
कोहली सालों बाद डोमेस्टिक क्रिकेट में करेंगे वापसी, जानें कैसा रहा रिकॉर्ड
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शो के बीच में ही भागे Laughter Chef 2 के कंटेस्टेंट, भारती सिंह को भी हुआ झटका
Next Article जिला पंचायत में भाजपा का परचम, गौरी शंकर कश्यप निर्विरोध अध्यक्ष बने

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?