By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > IED ब्लास्ट में घायल हुई 10 साल की बच्ची, नक्सली आतंक से मासूम का सवाल… आखिर मेरा क्या दोष?
छत्तीसगढ़

IED ब्लास्ट में घायल हुई 10 साल की बच्ची, नक्सली आतंक से मासूम का सवाल… आखिर मेरा क्या दोष?

Satyoday Samachar
Last updated: January 14, 2025 4:03 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

धमाके के बाद घायल बच्ची को गोद में उठाकर बदहवास पिता दौड़ते हुए पास के गांव फूलनपाड़ पहुंचा। यहां हाल ही में खोले गए नए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप में बच्ची का प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद उसे जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Contents
    • HighLights
  • निरुत्तर दादी खिलाती है बूंदी
  • जवानों ने उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया
  • 24 साल में 1750 से अधिक ग्रामीण मारे गए

HighLights

  1. नक्सलियों ने जमीन में बिछाई थी आइईडी।
  2. खिलौना समझकर उसे छूते ही हुआ धमाका।
  3. सीआरपीएफ कैंप में किया गया प्राथमिक इलाज।

 जगदलपुर। सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक गांव है तिम्मापुर। यहां रहने वाली 10 साल बच्ची सोढ़ी मल्ले ने जमीन में बिछाई गई नक्सलियों की आइईडी को खिलौना समझा। उसने जैसे ही उसो छुआ, मल्ले का कोमल शरीर धमाके के साथ कई जगह से चोटिल हो गया।

उसके शरीर से बहते रक्त से बस्तर की धरती फिर एक बार नक्सलियों की हिंसा से लाल हो गई। मासूम के जख्मी शरीर का सवाल था- आखिकार मेरा दोष क्या है? इधर, मल्ले को सोमवार की सुबह चार बजे जगदलपुर के समीप डिमरापाल में स्थित शहीद महेंद्र कर्मा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

मल्ले की आंखें, चेहरा बुरी तरह से झुलसा हुआ है। तेज दर्द से तड़पते हुए वह बार-बार अपनी मां और पिता से सवाल करती है, आखिर यह उसके साथ क्यों हुआ? देवता ने उसे किस बात की सजा दी? मासूम के इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं हैं।

निरुत्तर दादी खिलाती है बूंदी

निरुत्तर होकर पास बैठी उसकी दादी बीच-बीच में उसे बूंदी (मिठाई) खिलाती है। उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करती है, ताकि वह कुछ क्षण के लिए ही दर्द को भुला सके।

मल्ले को बार-बार रोता-कराहता देखकर यह मुट्ठी भर बूंदी उसके पिता केसा ने मेडिकल कॉलेज के सामने की दुकान से सुबह ही खरीदी है। उसके पास जितने पैसे हैं, उसमें वह इतनी सी मिठाई खरीद सकता था।

जवानों ने उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया

बच्ची के पिता केसा से जब घटना के बारे में पूछा तो वह भ्रमित और भयभीत था। वह अच्छे से जानता है कि उसके दो और बच्चे व परिवार हैं। उसे वापस अपने गांव भी जाना है, जहां नक्सलियों की चहलकदमी होती रहती है। वह नक्सलियों के बारे में कुछ भी नहीं बोलना चाहता।

पूछने पर किसी तरह उसने बताया कि रविवार की सुबह बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी धमाका हुआ। मल्ले की चीख सुनकर वह भागकर पहुंचा, तो देखा कि उसका चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलसा हुआ था।

बेटी को गोद में उठाकर वह दौड़ते हुए पास के गांव फूलनपाड़ में खोले गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नवीन सुरक्षा कैंप पहुंचा। जहां बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया, देर रात जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

24 साल में 1750 से अधिक ग्रामीण मारे गए

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से पिछले 24 वर्ष में बस्तर के 1750 से अधिक ग्रामीण नक्सलियों की हिंसा के शिकार होकर मारे गए हैं। इनमें से सैकड़ों लोगों की जनअदालत लगाकर क्रूर तरीके से हत्या की गई है।

बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है, जो आइईडी की चपेट में आकर मारे गए हैं। इसके अलावा 700 से अधिक ऐसे ग्रामीण हैं, जो आइईडी की चपेट में आकर घायल हुए हैं।

नामीगिरामी व्यक्तियों के एआई वीडियो के जरिए की जा रही ठगी, फेसबुक को पुलिस ने जारी किया नोटिस…
पुलिस स्मृति दिवस परेड 2025 : शहीद जवानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, राज्यपाल डेका, मुख्यमंत्री साय और गृहमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम में होंगे शामिल
लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव मे बाल दिवस पर हुए भव्य आनंद मेला का आयोजन
कनकबीरा धान खरीदी केंद्र से महिला किसान बुधवारा का टोकन जारी, मंगलवार को होगा धान खरीदी* 
अंबिकापुर में टूटा अजय तिर्की का तिलस्म, भाजपा की मंजूषा ने जीता महापौर का चुनाव…
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छत्तीसगढ़: पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिजन को 10 लाख की सहायता राशि का एलान, भाई ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
Next Article सड़क पर जानवरों को लेकर हाई कोर्ट सख्त, शासन से मांगी रिपोर्ट

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?