By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > सेहतमंद > वॉक में वॉर्मअप और कूलडाउन होना कितना जरूरी है? इस तरह टहलने से मिलेगा और भी ज्यादा फायदा
सेहतमंद

वॉक में वॉर्मअप और कूलडाउन होना कितना जरूरी है? इस तरह टहलने से मिलेगा और भी ज्यादा फायदा

Satyoday Samachar
Last updated: February 7, 2025 12:23 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

फिटनेस बनाए रखनी है तो रोजाना वॉक करना शुरू कर दें। खासतौर से वो लोग जो फिजिकल एक्टिविटी के नाम पर एक्सरसाइज और योगा से दूर भागते हैं उनके लिए वॉक अच्छा स्टेप हो सकता है। रोजाना वॉक करने से शरीर से कई बीमारियां दूर भागती है। मोटापा कंट्रोल रहता है और पूरी सेहत पर इसका सकारात्मक असर दिखाई देता है। अगर सही तरीके से वॉक की जाए तो इसके फायदे वाकई मैजिकल हो जाते हैं। वॉक से पहले हल्का वॉर्मअप और वॉक खत्म करने के बाद शरीर को कूलडाउन करना जरूरी है। जानिए ऐसा क्यों कहा जाता है?

वॉक से पहले वॉर्मअप है जरूरी

वॉक स्टार्ट करने से पहले कुछ मिनट का वॉर्मअप जरूर करें। वार्म अप करने का सबसे अच्छा तरीका धीरे-धीरे चलना है। यानि पहले छोटे-छोटे स्टेप्स लें। जिससे मांसपेशियों को वार्मअप के लिए समय मिल पाए। शुरुआत में आराम से वॉक शुरू करें और फिर स्पीड बढ़ाएं। वॉक से पहले पैरों की मांसपेशियों को धीरे-धीरे स्ट्रेच करें। खास तौर से अपनी पिंडलियों और आगे और पीछे की जांघों को स्ट्रेच करें। पैरों को करीब 20 सेकंड तक स्ट्रेच करते रहें। अगर ज्यादा दर्द या खिंचाव महसूस हो तो थोड़ा रुक जाएं। वॉर्मअप के वक्त एकदम से उछलें या झटके न दें। कई बार ऐसा करने से मांसपेशियों के ऊतकों में जरूरत से ज्यादा खिंचाव आने लगता है।

वॉक से बाद बॉडी को करें कूलडाउन

जिस तरह कोई भी व्यायाम धीरे-धीरे स्टार्ट किया जाता है ठीक उसी तरह किसी भी फिजिकल एक्टिविटी को धीरे-धीरे ही शांत करना चाहिए। ऐसा करने से मांसपेशियों की अकड़न और चोट से भी बचाव होता है। इसलिए जब वॉक खत्म करें तो थोड़ी देर हल्की स्पीड में चलें। थोड़ी स्ट्रेचिंग करें और फिर वॉक करना बंद करें। इससे मसल्स को रिलेक्स मिलता है।

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • वॉक या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी जब आप करते हैं तो खास बातों का ख्याल जरूर रखें। व्यायाम करते वक्त आपको हल्के कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि पसीना बहुत आता है। एक्सरसाइज और वॉक करते वक्त शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसलिए ज्यादा कपड़े पहनने से बचें।
  • वॉक के लिए आरामदायक जूते पहनें। इससे पैरों पर ज्यादा प्रेशर नहीं पड़ता। अच्छे जूते पहनकर टहलने से पैरों को आराम मिलता है। इससे आप ज्यादा देर तक अच्छी वॉक कर सकते हैं।
परीक्षा को लेकर बच्चों में बढ़ने लगती है टेंशन, बाबा रामदेव से जानें एग्जाम के फोबिया से कैसे बचें?
छूमंतर हो जाएगा जोड़ों का दर्द, हड्डियों को फौलादी बना सकता है कैल्शियम से भरपूर ये सुपरफूड
बिना सल्फेट-पैराबेन केमिकल्स के बनाएं आयुर्वेदिक शैम्पू, बाल होंगे मजबूत और चमकदार
ठंड में सुबह उठकर कितने गिलास पानी पीना चाहिए और पानी में क्या मिला कर पीना चाहिए, जान लें सही तरीका
ब्लीच का ज्यादा इस्तेमाल डलनेस और पिग्मेंटेशन बढ़ा सकता है, अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘मोदी जी और ट्रंप दोस्त हैं, फिर ऐसा…’ अमेरिका से लौटे अवैध भारतीय प्रवासियों के मुद्दे पर प्रियंका का तंज
Next Article छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मंगलवार को वोटिंग, महिला मतदाता तय करेंगी उम्मीदवारों का भविष्य

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?