Gold and Silver Price Drop: त्योहारी सीजन के बीच जिस सोने ने हर जेब और दिल को चमकाया था, वही अब अपनी रफ्तार खोता दिख रहा है. बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना ₹2620 तक सस्ता हो गया है. लगातार दूसरे सप्ताह आई इस गिरावट ने निवेशकों और सराफा कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है.
राजधानी दिल्ली में भाव 1.23 लाख के नीचे
दिल्ली में अब 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,23,150 प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोना ₹1,12,900 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. यानी कुछ ही दिनो में सोना करीब ₹2600 की गिरावट झेल चुका है.
Gold and Silver Price Drop
बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (2 नवंबर 2025)
शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,12,900 1,23,150
मुंबई 1,12,750 1,23,000
अहमदाबाद 1,12,800 1,23,000
चेन्नई 1,12,750 1,23,000
कोलकाता 1,12,750 1,23,000
हैदराबाद 1,12,750 1,23,000
जयपुर 1,12,900 1,23,150
भोपाल 1,12,800 1,23,000
लखनऊ 1,12,900 1,23,150
चंडीगढ़ 1,12,900 1,23,150
चांदी भी फिसली, तीसरे हफ्ते की गिरावट (Gold and Silver Price Drop)
सोने की तरह चांदी ने भी रफ्तार खो दी है. एक सप्ताह में यह ₹3,000 प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है. वर्तमान में देश में चांदी ₹1,52,000 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
हालांकि इंदौर में शुक्रवार के मुकाबले ₹600 की बढ़त के साथ चांदी का औसत भाव ₹1,50,800 रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 48.97 डॉलर प्रति औंस पर मामूली बढ़त के साथ दर्ज किया गया.
गिरावट के पीछे क्या कारण?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स की मजबूती
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी
निवेशकों की रिस्क-सेविंग प्रवृत्ति
इन तीन वजहों ने सोने की चमक को मंद कर दिया है.
निवेशकों के लिए सलाह (Gold and Silver Price Drop)
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा भाव लंबी अवधि के निवेश के लिए अवसर हैं, लेकिन जल्दबाजी में खरीदारी से बचना चाहिए. त्योहारों के बाद रेट में स्थिरता आने की उम्मीद है.
