By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > 173 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जीई रोड पर बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर को दी मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत
Blogछत्तीसगढ़देशराजनीति

173 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जीई रोड पर बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर को दी मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत

Satyoday Samachar
Last updated: December 6, 2025 9:34 am
By
Satyoday Samachar
2 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी के जीई रोड पर बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर को मंजूरी मिली है। उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की पहल पर राजधानी रायपुर के यातायात को व्यवस्थित करने व रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात के लिए शहर के बीच कई फ्लाईओवर्स की कार्ययोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने आज जीई रोड पर बहुप्रतीक्षित गुरु तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा, नेताजी सुभाष चौक से गुरुनानक चौक तक फ्लाईओवर के लिए 173 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। इसके निर्माण से शहर का यातायात सुगम होगा। लोगों को काफी राहत मिलेगी।

रायपुर शहर के यातायात को व्यवस्थित करने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस फ्लाईओवर के निर्माण को शामिल किया गया था। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस फोरलेन 16.61 मीटर चौड़ा फ्लाईओवर के निर्माण से शंकर नगर चौक, केनाल रोड क्रासिंग व गुरूनानक चौक में यातायात की समस्या से निजात मिलेगी। इस फ्लाईओवर से नगर घड़ी चौक से यातायात सीधे तेलीबांधा थाने तक पहुंच जाएगी तथा नगर घड़ी चौक का ट्रैफिक तेलीबांधा चौक से पहले बांयी ओर मुड़कर अटल एक्सप्रेस-वे से सीधे एयरपोर्ट तक पहुंच जाएगा।

फुंडहर चौक में भी प्रस्तावित है फ्लाईओवर

एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक में भी फ्लाईओवर प्रस्तावित है। फुंडहर चौक से आगे अटल एक्सप्रेस-वे को व्हीआईपी रोड एयरपोर्ट रोड से जोड़ने के लिए राज्य शासन द्वारा पहले ही फ्लाईओव्हर निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीटीएस चौक में फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इन फ्लाईओवर्स के निर्माण से रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक यातायात सुगम हो जाएगा।

सारंगढ़ में उद्यमियों के लिए 4 दिसंबर को कार्यशाला का आयोजन*
एप्लीकेशन फ्री, इसलिए बड़ी संख्या में बिना तैयारी भर्ती परीक्षा दे रहे युवा
पुलिस को चुनौती देते बदमाश ! पिस्टल से केक काटा
13 March Horoscope : इस राशि के जातकों को करियर में मिलेगी सफलता, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन …
मंत्री के निज सचिव ने सड़क पर पत्नी का मनाया बर्थडे, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, कहा- सरकार को ऐसे लोगों पर करनी चाहिए सख्त कार्रवाई
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुठभेड़ में 3 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर, गृहमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, जवानों का बढ़ाया हौसला
Next Article शारीरिक दक्षता परीक्षा के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए अग्निवीर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं से 8 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित* 

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?