By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में देशभर के साढ़े पांच सौ अफसर जुटेंगे, सुरक्षा में रहेंगे CRPF जवान
Blogछत्तीसगढ़देश

डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में देशभर के साढ़े पांच सौ अफसर जुटेंगे, सुरक्षा में रहेंगे CRPF जवान

Satyoday Samachar
Last updated: November 24, 2025 10:00 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रायपुर. छत्तीसगढ़ में होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस में देशभर के साढ़े पांच सौ अफसर 26 और 27 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे. उन्हें एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा रिसीव करने के बाद अलग-अलग रेस्ट हाउस और अन्य स्थानों पर ठहराया जाएगा. साथ ही रुकने वाले स्थानों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की जाएगी. राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की 5 कंपनी को ड्यूटी में उपलब्ध कराया जाएगा. 28 से 30 नवंबर तक होने वाले सम्मेलन स्थल पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ ही आईबी की टीम तैनात रहेगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के जिम्मे रहेगी. केंद्रीय फोर्स के जवान सहयोगी की भूमिका में रहेंगे.

Contents
  • कल एसपीजी की टीम पहुंचेगी
  • प्रोटोकॉल अफसरों की नियुक्ति जल्द

डीजीपी कॉन्फ्रेंस में राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बल, इंटेलिजेंस, राजस्व खुफिया निदेशालय, सीबीआई और अन्य खुफिया विभाग के 550 अधिकारी शामिल होंगे. डीजीपी, आईजी, उनके निज सचिव, सुरक्षागार्ड, सहयोगियों और वाहन चालकों के रुकने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है. सभी को रैंकिग के अनुसार ठहराया जाएगा.

वहीं प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. इसके लिए संभावित स्थानों को चिन्हांकित कर 26 से 30 नवंबर तक किसी भी तरह की बुकिंग नहीं लेने कहा गया है. कुछ होटलों को सुरक्षा के लिहाज से रिजर्व रखा गया है.

कल एसपीजी की टीम पहुंचेगी

तीन दिवसीय डीजीपी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. उनके प्रवास के पहले एसपीजी की टीम सुरक्षा की जांच करने के लिए 25 नवंबर को रायपुर पहुंचेगी. एसपीजी टीम एयरपोर्ट से लेकर सम्मेलन स्थल, रुकने के स्थान, प्रदेश भाजपा कार्यालय और संभावित मागों की जांच करेगी.

प्रोटोकॉल अफसरों की नियुक्ति जल्द

सम्मेलन में शामिल होने वाले अफसरों को एयरपोर्ट से रिसीव करने से लेकर रुकने के स्थान और सम्मेलन स्थल तक पहुंचाने के लिए प्रोटोकॉल अधिकारी नियुक्ति किए जाएंगे. प्रदेशभर के अफसरों को इसके लिए चिन्हांकित किया जा रहा है. फिलहाल सभी जिलों से आईजी और एसपी से ब्योरा मांगा गया है. इसके मिलते ही प्रत्येक अधिकारी की ड्यूटी तय होगी.

*जिला परियोजना समन्वयक और एमआईएस सहायक हेतु 13 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू*
48 नेताओं की हनी ट्रैप में फंसी हुई हालत, मंत्री ने माना- पेन ड्राइव और सीडी में मौजूद हैं सबूत
गुमशुदगी केस में जांच के लिए बुलाया, पुलिस ने इतनी मारपीट की कि टूटी हड्डी
NH-130 पर दर्दनाक हादसा, जंगल की आग बुझाने जा रहे दो लोगों को हाईवा ने रौंदा
दिल्ली-घर में आग लगी, सेकेंड फ्लोर से कूदे 6 लोग:2 महिलाएं, 3 युवक और एक नाबालिग अस्पताल में भर्ती; गैस लीक होने से हादसा
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कान के इलाज और देखभाल के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण* 
Next Article Chhattisgarh News: प्राचार्य-HM बताएंगे कुत्ते का रंग और विशेष पहचान, विद्यालय परिसर में देखे गए कुत्तों की जानकारी निर्धारित फार्मेट में देनी होगी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?