By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > इवेंट आर्गेनाइजर पर फायरिंग, टेंट हाउस संचालक समेत छह गिरफ्तार, बिहार के दो आरोपी शामिल…
Blogछत्तीसगढ़देश

इवेंट आर्गेनाइजर पर फायरिंग, टेंट हाउस संचालक समेत छह गिरफ्तार, बिहार के दो आरोपी शामिल…

Satyoday Samachar
Last updated: November 18, 2025 8:18 pm
By
Satyoday Samachar
2 Min Read
Share
SHARE

दुर्ग : भिलाई के कैलाश नगर क्षेत्र में 14 नवम्बर को इवेंट आर्गनाइजर विकास प्रजापति पर गोली चलाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में टेंट हाउस संचालक समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमे बिहार के दो आरोपी भी शामिल हैं

भिलाई के संतोषी पारा केम्प 2 निवासी विकास प्रजापति को बर्थडे इवेंट के काम के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल से काल कर ईदगाह के पास बुलाया. मौके पर इंतजार के दौरान विकास प्रजापति के मोटर साइकिल में दो अज्ञात व्यक्ति आए और ‘तुमने शिवम साव की हत्या की है’ कहकर पिस्टल से फायरिंग कर दी. गोली विकास के दाहिने कान के पास से गुजर गई.

फायरिंग के बाद दोनों अज्ञात आरोपी मोटर साइकिल से भाग गये. प्रार्थी विकास प्रजापति की रिपोर्ट पर जामुल थाना में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 109 (1) बीएनएस का प्रकरण अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए जामुल थाना एवं एसीसीयू की टीम ने छानबीन शुरू की.

दरअसल, साल 24 के दिसम्बर में बैकुण्ठ धाम निवासी शिवम साव की हत्या के प्रकरण में 5 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चालान पेश किया था, जिसमें विकास भी शमिल था. विकास पर फायरिंग के मामले में बैकुंठ धाम निवासी करण साव उम्र 27 वर्ष से पूछताछ किया गया, जिसमें उसने बिहार से लोगों को बुलाकर फायरिंग कराने की बात कबूल की.

आरोपी ने बताया कि अपने चचेरे भाई शिवम साव की हत्या की बदला लेने के लिए बिहार शरीफ में अपने रिश्तेदारों से सम्पर्क कर लोगों को बुलवाया था. उन्हें वाहन, बाइक तथा सिम उपलब्ध कराया. इस मामले में करण साव के साथ उसका छोटा भाई ऋषभ साव, करण साव के ताऊ संजय साव, विनय कुमार साव, चाचा संतोष साव और उसके दोस्त सुमीत कुमार शाह को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: 324 करोड़ के घोटाले में डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे निलंबित
कैंसर पीड़ित युवक ने की आत्महत्या, धमतरी के लॉज में फंदे से झूलता मिला शव
राज्योत्सव में VVIP ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक, कहा – इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ है सरकार
Maha kumbh 2025: महाकुंभ को लेकर सीमा हैदर ने किया बड़ा ऐलान, जानें क्या कर रहीं, सचिन मीणा ने बता दिया
*अमीन पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बीएसपी में हादसा, मजदूर की मौत, संयंत्र प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, मेन गेट पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे परिजन
Next Article CG NEWS : हेड कांस्टेबल की गुंडागर्दी! साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता को पीटा, SP ने किया लाइन अटैच

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?