By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > ड्रिप पद्धति से धान, मिर्ची की फसल से किसान मुकेश चौधरी को हो रहा प्रतिवर्ष लाख रुपये की आमदनी*
Blogछत्तीसगढ़देश

ड्रिप पद्धति से धान, मिर्ची की फसल से किसान मुकेश चौधरी को हो रहा प्रतिवर्ष लाख रुपये की आमदनी*

Satyoday Samachar
Last updated: December 16, 2025 8:49 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

*सफलता की कहानी*

*ड्रिप पद्धति से धान, मिर्ची की फसल से किसान मुकेश चौधरी को हो रहा प्रतिवर्ष लाख रुपये की आमदनी*

*किसान की आमदनी देखकर पड़ोसी गावों के कई किसान भी कर रहें खेती*

*कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारियों का मिला मार्गदर्शन*

 सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 दिसंबर 2025/जिले के विकासखंड बरमकेला के ग्राम नवापाली के एक किसान ने 14 वर्ष पूर्व नवाचार खेती अपनाने के बाद अब लगातार ड्रिप पद्धति में खेती किसानी कर रहा है और सफल कृषि उद्यमी के रुप में पहचान बना चुका है। ऐसे में धान के अलावा मिर्ची की खेती करके लाखों की कमाई कर रहा है। ग्राम नवापाली के किसान मुकेश चौधरी ने बताया कि वर्ष 2011 में दो एकड़ जमीन पर मिर्ची की पारंपरिक विधि से किया था। उस दौरान उद्यान रोपणी केन्द्र नदीगांव के तत्कालीन वरिष्ठ उद्यान अधीक्षक सुरेन्द्र पटेल से मुलाकात कर ड्रिप पद्धति की खेती के बारे में जानकारी मिला। वर्ष 2013 में पहली बार बरमकेला ब्लॉक में ड्रिप पद्धति में खेती की शुरुआत की। ड्रिप के लिए खेतों को गहरी जोताई कर मेड बनाकर लोटल पाइप बिछाकर समतल किया गया। फिर मल्चिंग का उपयोग करते हुए मिर्ची के पौधों की रोपाई कर ड्रिप के माध्यम से संतुलित मात्रा में खाद, दवा व सिंचाई करने में मिर्ची की खेती को दोगुना उत्पादन आने लगा। इसके बाद धान की खेती को कम करके मिर्ची की खेती को अब 12 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है। इससे मुकेश चौधरी को सलाना लाखों रुपए की आमदनी होने लगा है। अब क्षेत्र के खिंचरी, बांजीपाली, बेंद्रापारा, रिसोरा, नूनपानी, लिंजिर, प्रधानपुर के किसान धान की फसल के साथ मिर्ची, साग सब्जी की खेती को ड्रिप पद्धति से कर रहे हैं।

*डॉ खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने पर किसान का बढ़ा उत्साह*

खेती किसानी के क्षेत्र में नवाचार, जैविक व समन्वित खेती करने पर किसान मुकेश चौधरी ग्राम नवापाली को वर्ष 2021 में डॉ खूबचंद बघेल कृषक रत्न से राज्य सरकार के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। मुकेश चौधरी ने धान की फसल में जैविक खाद करने के अलावा दलहन – तिलहन में उडद, मूंग व मिर्ची की फसल लगाया था। पुरस्कार के रुप में प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया था। पुरस्कार से सम्मानित होने पर किसान के उत्साह और खेती कार्य में बढ़ोत्तरी हुआ है।

*प्राकृतिक खेती के तीन किसान हुए बीआरसी नियुक्त*

इस साल मुकेश चौधरी को कृषि विभाग की ओर से प्राकृतिक खेती हेतु बीआरसी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा टिकेश्वरी महापात्र जलाकोना और खेल कुमारी धौंरादरहा भी बीआरसी बनाए गए हैं। विभाग ने रायपुर व बरगढ़ ओडिशा से प्रशिक्षित कराकर अब ब्लॉक के जलाकोना, धौंरादरहा, करपी, जामदलखा सहित दर्जनों गांवों के किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादों से खाद व बीज उपयोग के बारे में जानकारी दे रहे है।

“किसान मुकेश चौधरी के द्वारा मिर्ची खेती के साथ प्राकृतिक खेती करते आ रहा है। किसान को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।”

– बसंत नायक, कृषि अधिकारी बरमकेला

सुशासन के 2 वर्षों में आधारभूत आवश्यताओं को धरातल में लाने की मिल रही कामयाबी*
CBI का सेंट्रल GST ऑफिस में छापा, अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप
प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और बस की टक्कर में कोरबा के 10 की मौत, 19 घायल
सनातन धर्म में तुलसी की पूजा का महत्व, जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाले उपाय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का छत्तीसगढ़वासियों से अपील*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में उपलब्ध निशुल्क ऑपरेशन की सुविधाएं*
Next Article कलेक्टर ने आपदा में मृतक के परिजनों के लिए किया 4 लाख रूपए स्वीकृत* 

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?