By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > मनोरंजन > आमिर खान के बेटे जुनैद का डांस देख हैरान हुईं फराह खान, स्टारकिड से बोलीं- ‘तू बस बैठ और…’
मनोरंजन

आमिर खान के बेटे जुनैद का डांस देख हैरान हुईं फराह खान, स्टारकिड से बोलीं- ‘तू बस बैठ और…’

Satyoday Samachar
Last updated: February 5, 2025 5:51 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की दूसरी फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में जुनैद के साथ खुशी कपूर लीड रोल में हैं। ये जुनैद और खुशी दोनों की दूसरी फिल्म है, लेकिन थिएटर में रिलीज होने जा रही पहली। इससे पहले जुनैद की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ और खुशी की ‘द आर्चीज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब दोनों स्टारकिड जोरों-शोरों से अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस बीच जुनैद ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया और बताया कि कैसे फराह खान उनका डांस देखकर चकरा गईं।

Contents
  • लवयापा के प्रमोशन में जुटे खुशी-जुनैद
  • जुनैद के डांस पार्ट को फराह ने किया कैंसिल
  • 7 फरवरी को रिलीज होगी लवयापा

लवयापा के प्रमोशन में जुटे खुशी-जुनैद

जुनैद और खुशी अपनी फिल्म लवयापा के प्रमोशन के चलते भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। यहां बात करते हुए जुनैद ने बताया कि उनका डांस देखकर फराह खान हैरान हो गई थीं और उन्हें जुनैद का डांस इतना नापसंद आया कि उन्होंने उनका पार्ट ही कैंसिल कर दिया।

जुनैद के डांस पार्ट को फराह ने किया कैंसिल

जुनैद कहते हैं- ‘फराह मैम ने मेरा डांस ही कैंसिल कर दिया। मैंने उनके असिस्टेंट के साथ प्रैक्टिस की थी। लेकिन, जब उन्होंने खुशी को परफॉर्म करते देखा तो उसे रख लिया और मेरा पार्ट कैंसिल कर दिया। फराह मैम ने मुझसे कहा कि तुझसे नहीं होगा। तू बस चलकर आ। खुशी से डांस होगा, तू बस बैठ और इसको देख।’ इसी के साथ जुनैद ने ये भी बताया कि उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ के लिए गरबा करना था। स्टारकिड ने इस पार्ट के लिए लगातार 10 हफ्ते तक 4 घंटे प्रैक्टिस की थी, तब जाकर वो महाराज में सही गरबा कर पाए थे।

7 फरवरी को रिलीज होगी लवयापा

फिल्म ‘लवयापा’ की बात करें तो ये फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी। ये खुशी कपूर और जुनैद खान की दूसरी फिल्म है और सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इससे पहले जुनैद खान ‘महाराज’ में नजर आए थे, ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं खुशी कपूर की भी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई थी। यानी, ये खुशी-जुनैद की पहली फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

BB 18 : चाहत पांडे के दुश्मनों पर आफत बन बरसीं उनकी मां, बिग बॉस के सेट पर पहुंचे कंटेस्टेंट के चहेते
Chhaava: विक्की-रश्मिका की ‘छावा’ पर सेंसर बोर्ड ने फिर चलाई कैंची, इन शब्दों को किया म्यूट
कुणाल कामरा के खिलाफ टी-सीरीज का कॉपीराइट नोटिस, कॉमेडियन का बयान- ‘कठपुतली बनना बंद करो’
फिल्म पायरेसी पर रायपुर पुलिस का एक्शन: छत्तीसगढ़ी फिल्म Sidhwa Sajan को यूट्यूब पर लीक करने वाले पर FIR
‘बाथरूम से आता हूं..’ कहकर जब 2 घंटे गायब रहे सनी देओल, इस सुपरस्टार से डर गए थे ‘तारा सिंह’
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article यूं ही ‘छावा’ नहीं बन गए विक्की कौशल, शेर जैसा दिखने के लिए 25 किलो बढ़ाया वजन, लगा इतना समय
Next Article पापा महानायक, बीवी सुपरस्टार, फ्लॉप पर फ्लॉप देने वाले इस एक्टर की ये 7 फिल्में नहीं देखी तो क्या देखी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?