By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > Delhi Kiski: स्पेशल कॉनक्लेव ‘दिल्ली किसकी’ में आमने-सामने भाजपा और आप, शहजाद पूनावाला और रीना गुप्ता के बीच जोरदार बहस
राजनीति

Delhi Kiski: स्पेशल कॉनक्लेव ‘दिल्ली किसकी’ में आमने-सामने भाजपा और आप, शहजाद पूनावाला और रीना गुप्ता के बीच जोरदार बहस

Satyoday Samachar
Last updated: January 10, 2025 12:37 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इस बीच इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम दिल्ली किसकी में पहुंचे भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रीना गुप्ता। इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच जोरदार बहस देखने को मिली।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। दिल्ली में एक चरण में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। वहीं 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच इंडिया टीवी के स्पेशल कॉनक्लेव ‘दिल्ली किसकी’ में शामिल होने पहुंचे भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला। शहजाद पूनावाला ने इस दौरान दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल पर खूब निशाना साधा। साथ ही उन्होंने दिल्ली में भाजपा की जीत का भी दावा किया। वहीं इसी दौरान आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रीना गुप्ता इस कॉनक्लेव में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान दोनों ही दलों के प्रवक्ताओं के बीच जोरदार बहस देखने को मिला।

क्या बोले शहजाद पूनावाला

इस दौरान शहजाद पूनावाला ने कहा कि रोहिंग्याओं को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी के द्वारा गाली दी गई। अरविंद केजरीवाल कहते थे कि बिहार के लोग आते हैं और 5 लाख का इलाज करा के चले जाते हैं। वहीं डीएमके पार्टी के लोग बिहार यूपी के लोगों के लिए कहते हैं कि ये पानीपुरी बेचने वाले लोग हैं तो आम आदमी पार्टी डीएमके के साथ इंडी गठबंधन में क्या कर रही थी। उन्होंने इस दौरान पटपड़गंज से उम्मीदवार अवध ओझा के वीडियो को दिखाते हुए कहा कि अवध ओझा ने कहा कि यूपी बिहार के लोग खैनी-पान खाते बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी बिहार के लोगों ने दिल्ली के बसाने का काम किया है। यूपी बिहार के लोग जब उनके खिलाफ वोट कर रहे हैं तो इन्होंने यूपी बिहार के लोगों को गालियां बकना शुरू कर दिया।

क्या बोलीं रीना गुप्ता

वहीं आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि चिल्लाने या गाली गलौच करने से जमीनी हकीकत नहीं बदलती। इन लोगों ने पूर्वांचली भाई-बहनों का अपमान किया है। यूपी के पूर्वांचल के भाई बहनों के नाम ये कटवाना चाह रहे हैं। ये कहते हैं कि वो रोहिंग्या हैं। यूपी और पूर्वांचलियों का किसी ने अपमान किया है तो भाजपा ने किया है। इनके मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि रोहिंग्याओं को हम दिल्ली में फ्लैट देंगे और सुरक्षा मुहैया कराएंगे। अरविंद केजरीवाल सच्चे और इमानदार हैं। उन्होंने कहा कि मैं यमुना जी की सफाई नहीं कर पाया, लेकिन मोदी जी गंगा मईया की सफाई क्यों नहीं कर पाए। रीना गुप्ता ने आगे कहा कि नमामी गंगे प्रोजेक्ट में घोटाला किया गया है। बिहार में इनकी सरकार ने बोला कि गंगा मईया का पानी इतना दूषित हो गया है कि 80  फीसदी पानी का सैंपल जो चेक किया गया वो पानी स्नान करने लायक नहीं है।

“मेरी एकमात्र जिम्मेदारी पार्टी और सरकार को बचाना”, डीके शिवकुमार ने ऐसा क्यों कहा?
‘उनके पिता, दादी और परदादा ने जो किया…’, अहमदाबाद में राहुल गांधी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा
रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिलीं अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरी कॉम
गुटखा-सिगरेट और पान-मसाला फिर होगा महंगा, आज मोदी सरकार संसद में ला रही नया सेस बिल, फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बिल
Mahakumbh 2025: अदानी ग्रुप-इस्कॉन महाकुंभ में ‘महाप्रसाद सेवा’ करेंगे शुरू, श्रद्धालुओं को भोजन परोसेंगे
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मोवा ओवरब्रिज के मरम्मत में हुआ बड़ा भ्रष्टाचार! 24 घंटे में उखड़ने लगी सड़क, कई जगहों पर आई दरारें
Next Article Mahakumbh 2025: अदानी ग्रुप-इस्कॉन महाकुंभ में ‘महाप्रसाद सेवा’ करेंगे शुरू, श्रद्धालुओं को भोजन परोसेंगे

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?