By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > बिलासपुर रेल हादसे में मृतकों की बढ़ी संख्या : अबतक 11 यात्रियों की हुई मौत, 20 की हालत गंभीर… मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर ने कूद कर बचाई जान
Blogछत्तीसगढ़देश

बिलासपुर रेल हादसे में मृतकों की बढ़ी संख्या : अबतक 11 यात्रियों की हुई मौत, 20 की हालत गंभीर… मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर ने कूद कर बचाई जान

Satyoday Samachar
Last updated: November 5, 2025 11:59 am
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर जिले में मंगलवार को बड़ी रेल दुर्घटना हुई. लालखदान स्टेशन के पास मेमू ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई. इस दुखद हादसे में अब मौत का आंकड़ा बढ़ गया है. शुरुआत में 5 लोगों के मौत की खबर थी, यह आंकड़ा बढ़कर 11 पहुंच गया है. वहीं 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर शैलेश चंद्रा ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई.

Contents
  • मालगाड़ी के मैनेजर ने कूद कर बचाई जान
  • लगभग 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
  • GGU की छात्रा की मौत
  • प्रभावित घायल यात्रियों के नाम :-
  • रेलवे देगा मृतकों को 10 लाख का मुआवजा राशि
  • सीएम साय ने किया मुआवजे का ऐलान
  • CRS स्तर पर होगी जांच

मालगाड़ी के मैनेजर ने कूद कर बचाई जान

कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल हादसे में मौत बनकर तेज गति से आ रही मेमू लोकल को देख मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर शैलेश चंद्रा को सामने साक्षात यमराज नजर आया. बताया जा रहा है, कि तेज रफ्तार से आ रहे मेमू लोकल को मालगाड़ी के गार्ड शैलेश चंद्रा ने देख लिया. इसके बाद वह गाड़ी से कूद कर दूर भाग गया जिससे उसकी जान बच गई है. इधर देखते ही देखते उसके सामने ही भीषण हादसा हो गया, अगर वह गाड़ी से उतरते नहीं तो उसनी भी जान जा सकती थी. मेमू लोकल के लोको पायलट विद्या सागर की मौके में ही मौत हो गई. जबकि सहायक लोको पायलट रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है.

लगभग 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीम ने रेल हादसे के बाद लगभग 10 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, जो बुधवार तड़के तक चला. मंगलवार देर रात तक हैवी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोगी को हटा लिया गया. रात 3 बजे तक शवों को बाहर निकालने का काम चला. जिसके बाद मुंबई-हावड़ा रेल लाइन पर यातायात बहाल कर दिया गया है. साथ ही अप, डाउन और मिडिल लाइन को क्लियर कर दिया गया है. अब रेल यातायात पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है.

GGU की छात्रा की मौत

बिलासपुर रेल हादसे में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा प्रिया चंद्रा की मौत हो गई. वह सक्ती जिले के बहेराडीह की रहने वाली थी और बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी. दुर्घटनाग्रस्त कोच से प्रिया की बॉडी निकाली गई.

प्रभावित घायल यात्रियों के नाम :-

इस रेल हादसे में घायल हुए यात्रियों के नाम सामने आये हैं. इस सूची में 20 लोगों के नाम शामिल हैं.

1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष

2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष

3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष

4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष

5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष

6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष

7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष

8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष

9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34

10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष

11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष

12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष

13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष

14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष

15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष

16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष

17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष

18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष

19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष

20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

रेलवे देगा मृतकों को 10 लाख का मुआवजा राशि

बिलासपुर रेल हादसा में प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान किया गया है. रेलवे ने मृतक के परिवार को 10 लाख और गंभीर घायलों को 5 लाख, सामान्य घायलों को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है।

सीएम साय ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि इस हादसे में मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं  घायलों को 50 हजार रुपए  की सहायता राशि दी जाएगी.

CRS स्तर पर होगी जांच

बिलासपुर रेल हादसे की जांच  रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) स्तर पर कराई जाएगी. यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं :—

आपातकालीन संपर्क:

• बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
• चांपा – 8085956528
• रायगढ़ – 9752485600
• पेंड्रा रोड – 8294730162
• कोरबा – 7869953330
• उसलापुर – 7777857338

तीन साल के बेटे को ले गए सौतेला पिता ने किया गायब, खून के धब्बे देख मचा हड़कंप
गौ मूत्र से शुद्धिकरण और टेबल-कुर्सी की बदली दिशा, जिला पंचायत अध्यक्ष का अनूठा फैसला
खदान में केबल चोरी करने घुसे 6 चोर गिरफ्तार : 24 घंटे तक सुरंग में रहे बंद, सुरक्षाकर्मी ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
अग्रवाल समाज की मांग, 1000 करोड़ से ज्यादा की जमीन दान करने वाले दानवीर दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के नाम से भी मिले राज्य अलंकरण
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जिले में पहली बार होगा 5 रेत खदान का नीलामी*
Next Article Suryakiran Air Show : नवा रायपुर में आज होगा सूर्यकिरण एरोबैटिक शो, 9 फाइटर जेट्स दिखाएंगे रोमांचक फॉर्मेशन

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?