By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > कांकेर में धर्मांतरित शव दफन विवाद : गुस्साई भीड़ की पत्थरबाजी से ASP समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
Blogछत्तीसगढ़देश

कांकेर में धर्मांतरित शव दफन विवाद : गुस्साई भीड़ की पत्थरबाजी से ASP समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Satyoday Samachar
Last updated: December 19, 2025 9:37 am
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

कांकेर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े तेवड़ा में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर उपजे विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। शव को कब्र से निकालकर गाँव से बाहर अंतिम संस्कार करने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चर्च में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। इसके अलावा सरपंच के घर में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान आदिवासी और ईसाई समाज के बीच हिंसक झड़प हुई। साथ ही पुलिस पर भी पत्थरबाजी की गई, जिसमें अंतागढ़ एडिशनल एसपी आशीष बंसोड़ समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं भारी विरोध के बीच प्रशासन ने शव को कब्र से निकालकर बाहर भेज दिया है। फिलहाल, गांव में स्थिति नियंत्रण में है।

Contents
  • चारामा में भी दफन को लेकर विवाद, हिंदू संगठन ने किया विरोध
  • यह है पूरा मामला

चारामा में भी दफन को लेकर विवाद, हिंदू संगठन ने किया विरोध

वहीं ग्राम बड़े तेवड़ा में उपजे विवाद के बाद धर्मांतरित व्यक्ति के शव को चारामा तहसील मुख्यालय में दफन करने की सूचना पर तनाव फैल गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कब्रिस्तान पहुंच गए और शव दफनाने का विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसी व्यक्ति ने अपना मूल धर्म छोड़ दिया है, तो उसे स्थानीय परंपराओं या सार्वजनिक स्थलों पर दफनाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से धर्मांतरित व्यक्तियों के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने और स्थानीय सामाजिक समरसता बनाए रखने की मांग की।

विवाद की स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कब्रिस्तान और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता और बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह है पूरा मामला

पुलिस से मुताबिक, ग्राम बड़े तेवड़ा निवासी 70 वर्षीय चमरा राम सलाम की मृत्यु 16 दिसंबर 2025 को हुई थी। मृतक का पुत्र गांव का सरपंच है। सरपंच और परिजनों ने मृतक का दफन संस्कार गांव में अपनी निजी भूमि पर किया। वहीं चमरा राम सलाम की मृत्यु को लेकर संदेह व्यक्त करते हुए तथा दफन प्रक्रिया के संबंध में गांव के कुछ ग्रामीण विरोध कर रहे हैं और शव को बाहर निकालने (Exhumation) की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों द्वारा यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि दफन संस्कार स्थानीय आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार नहीं किया गया। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा विधिक प्रावधानों के अनुसार शव को बाहर निकालने (Exhumation) का आदेश जारी किया गया। पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा उसके उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस मुद्दे को लेकर गांव में गुरुवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीण आपस में आमने-सामने आ गए तथा पत्थरबाजी की घटना हुई। पुलिस कर्मियों एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए है। घटना के दौरान संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया है।

इस घटना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ आशीष बंछोर सहित 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल एएसपी और पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उच्च केंद्र रेफर किया गया है l घटना के संबंध में आवश्यक विधिक प्रक्रिया एवं अनुवर्ती कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं बस्तर आईजी, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक पुलिस बल और कार्यपालिक दंडाधिकारी गांव में उपस्थित हैं। वर्तमान में स्थिति नियंत्रित है। मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बस्तर में रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप, 2 मासूमों समेत 8 की मौत, जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग
CG News : नहीं थम रहा गजराज का आतंक, सो रहे पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट
हाईकोर्ट जज के घर जलते नोटों का VIDEO: सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट जारी कर जस्टिस वर्मा को काम करने से रोका
सारंगढ़ में 28 नवंबर को दिशा समिति की बैठक स्थगित*
Suryakiran Air Show : नवा रायपुर में आज होगा सूर्यकिरण एरोबैटिक शो, 9 फाइटर जेट्स दिखाएंगे रोमांचक फॉर्मेशन
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article खाद्य औषधि विभाग की टीम ने मारा छापा, 2 लाख 24 हजार का दवा जप्त*
Next Article पूर्व महापौर के बेटे को आवारा कुत्तों ने काटा, प्रमोद दुबे ने कहा – सिर्फ कागजों पर चल रही योजनाएं

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?