रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। कांग्रेस ने प्रदेशभर में ईडी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है।
कम बजट में ऑटोमैटिक SUV खरीदने का प्लान? ये हैं 10 लाख से सस्ती 5 टॉप कारें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और पुतला जलाकर विरोध दर्ज करेंगे। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।