By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य में किसानों की समस्या को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए*
Blogछत्तीसगढ़सारंगढ़

कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य में किसानों की समस्या को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए*

Satyoday Samachar
Last updated: December 31, 2025 1:53 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी सीएमओ को नगरीय निकाय में निरंतर अलाव जलाने के निर्देश दिए*

*कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य में किसानों की समस्या को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए*

*सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में मंच की ढलाई को प्राथमिकता से करने के निर्देश*   

*दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के ईकेवायसी को पूर्ण करने के निर्देश*

*जेम पोर्टल से निष्पक्ष खरीदी करने कलेक्टर के निर्देश*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 दिसंबर 2025/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार की शाम को समय सीमा का बैठक लिया। कलेक्टर ने ठंड से बचने सभी सीएमओ को अपने नगरीय निकाय में निरंतर अलाव जलाने के निर्देश दिए। 26 जनवरी के पहले तक कलेक्टर ने खेलभांठा मैदान के मंच की ढलाई कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश एसडीओ को दिए।

बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी अवधि में जिले के चेक पोस्टों में ड्यूटी कर रहे अधिकारी कर्मचारी का आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए उड़न दस्ता टीम को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण धान खरीदी कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने धान खरीदी करने में किसी किसान या किसान परिवार को दिक्कत हो रही है और वे खाद्य या तहसील कार्यालय में आ रहे हैं तो उनके समस्या जैसे फौती नामांतरण, रकबा शुद्धि आदि कार्य संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, तहसीलदार प्राथमिकता से समस्या का निराकरण करें। कलेक्टर ने सभी राइस मिलरो को बफर स्टॉक से अधिक भण्डार वाले समिति से धान का उठाव करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल, जनशिकायत निवारण आदि से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेकर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत ईकेवायसी पूर्ण करने, संदिग्ध राशनकार्ड पर कार्यवाही करने, जेम पोर्टल से निष्पक्ष खरीदी करने, जिले में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सैनिक स्कूल के लिए स्थल चयन करने के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। स्कूल का मान्यता जांच करने और फर्जी होने पर स्कूल बंद करने डॉ. संजय कन्नौजे ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत छात्राओं को सायकल वितरण, अपार आईडी और जाति प्रमाण पत्र और पीएमश्री स्कूल केंदवाही बार, अमोदी, बरमकेला और सरसींवा के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का समीक्षा किया।

कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत खाद्य, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित जिले के सभी जनपद पंचायत सीईओ और सभी सीएमओ को दिए गए लक्ष्य 100 हितग्राही के अनुरूप कार्य की प्रगति का समीक्षा किया और बैंक तथा वेंडर के साथ समन्वय कर ज्यादा से ज्यादा हितग्राही बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में हर घर जल, सारंगढ़ तथा बरमकेला में जल आवर्धन, सरिया में अमृत मिशन के कार्यों की प्रगति का समीक्षा करते हुए कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बद्रीश सुखदेवे सहायक आयुक्त को आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लंबित छात्रवृत्ति के छात्र-छात्राओं को सूचित कर उन्हें छात्रवृत्ति दिलाने में मदद करने के निर्देश दिए।

तेज रफ्तार का कहर: ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत
राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर भटगांव में भव्य पथ संचलन
13 February Horoscope : इस राशि के जातकों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, जानें आज का दिन कैसा रहेगा …
विधानसभा बजट सत्र के नौवें दिन, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर पेश करेंगे दो महत्वपूर्ण अशासकीय संकल्प…
*धान खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CG News : 10वीं-12वीं कक्षा की कल से प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू, अनुपस्थिति पर नहीं मिलेगा दोबारा मौका
Next Article *वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की नागरिकों से अपील*

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?