By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > राजस्व के सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे*
Blogछत्तीसगढ़देश

राजस्व के सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे*

Satyoday Samachar
Last updated: December 3, 2025 8:13 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

*राजस्व के सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे*

*राजस्व प्रकरणों में 3 बार से ज्यादा पेशी ना दें*

*पीठासीन अधिकारी एसडीएम और तहसीलदार को कोर्ट दिवस में अनिवार्य से कोर्ट लेने के निर्देश*

*सभी राजस्व प्रकरणों को अनिवार्य रूप से ईकोर्ट में दर्ज करें*

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने शासकीय जमीन, खेल मैदान, बाजार, स्कूल, शमशान मद में अतिक्रमण को अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए* 

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर किया राजस्व कार्यों का समीक्षा*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 दिसंबर 2025/कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार एवं अधीक्षक भू अभिलेख के साथ बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों का गहन समीक्षा किया। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि राजस्व के सभी प्रकरणों को ईकोर्ट में अनिवार्य रूप से पंजीयन करें। कोई भी प्रकरण ऑफलाइन नहीं होना चाहिए। जिस दिन न्यायालय, कोर्ट दिवस निर्धारित है, उस दिन अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं सभी पीठासीन अधिकारी अनिवार्य रूप से कोर्ट लेवें। राजस्व के प्रकरणों में तीन बार से ज्यादा अनावश्यक रूप से पेशी नहीं बढ़ाएं। 2 वर्ष से ऊपर के पुराने लंबित राजस्व प्रकरणों को नजदीक कर पेशी दिनांक देकर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ संजय ने कहा कि राजस्व प्रशासन, शासन प्रशासन का आधार, रीढ़ है। इसलिए सभी राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, आरआई, पटवारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें ताकि जनता का विश्वास, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन दोनों में बना रहे। राजस्व प्रकरणों के छोटे-छोटे मामलों के लिए किसानों, पक्षकारों को भटकना न पड़े। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखें। कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार को धान खरीदी केंद्र, पीडीएस दुकान, स्कूल, छात्रावास, आश्रम, आंगनबाड़ी एवं निर्माण कार्यों का सतत निरीक्षण कर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

*अविवादित नामांतरण, बटवारा एवं भू अर्जन के प्रकरणों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश*

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, डायवर्सन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, भूअर्जन, आपदा में राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) और सड़क दुर्घटना, वृक्ष कटाई, अतिक्रमण, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, भूमि आबंटन के सभी प्रकरणों को समय सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सख्त निर्देश दिए कि, राजस्व प्रकरणों में पक्षकारों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। कोई भी प्रकरण पटवारी या राजस्व निरीक्षक के प्रतिवेदन के कारण लंबित नहीं होनी चाहिए।

*भूअर्जन के बाद अर्जित भूमि का रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश*

कलेक्टर ने अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिए कि भू अर्जन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें तथा पुराने लंबित मुआवजा प्रकरणों को विभागों के साथ समन्वय कर हितबद्ध पक्षकारों को उनकी मुआवजा राशि दिलाने और भूअर्जन के बाद अर्जित भूमि का रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

*भू अर्जन के पुराने लंबित मुआवजा राशि का निराकरण समय सीमा में करें : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे*

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ और सारंगढ़ विकासखंड में सिंचाई तथा लोक निर्माण विभाग के पुराने भूअर्जन के मुआवजा राशि तथा जिन प्रकरणों में अवार्ड हो चुके हैं। उनका मुआवजा राशि को समयबद्ध तरीके से समय सीमा में संबंधित हितग्राही को दिलाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, श्रवण कुमार टंडन, एसडीएम वर्षा बंसल, प्रफुल्ल रजक, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, मधु गवेल, तहसीलदार कोमल साहू, शनि पैकरा, आयुष तिवारी, देवराज सिदार, कमलेश सिदार, नीलिमा अग्रवाल, प्रकाश पटेल, पुष्पेंद्र राज, मोहन साहू, सिन्हा, खोम्हन लाल ध्रुव, अधीक्षक भू अभिलेख आदि उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बस्तर में दिखेगा सियासी दमखम
छत्तीसगढ़ में दहशत: ‘कलयुग के कल्कि’ ने 5 लोगों को मारने की दी धमकी, मुक्तिधाम में मिला सबूत
रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड, दिन में चुभती रही धुप की तपिश, न्यूनतम तापमान 11 पार
बोफोर्स स्कैम में ताजा विकास, CBI ने हर्शमैन के बारे में जानकारी के लिए अमेरिका को लिखा पत्र
Infinix का ट्रिपल फोल्डिंग फोन: स्मार्टफोन डिजाइन में नया आयाम
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छोटे और सीमांत किसानों के टोकन काटने में कोई बाधा ना हो : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे*
Next Article सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 76.75 लाख रूपये का 2476 क्विंटल अवैध धान जप्त*

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?