By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > जिला मुख्यालय सारंगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने की अहम बैठक*
Blogछत्तीसगढ़बिलाईगढ़सारंगढ़

जिला मुख्यालय सारंगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने की अहम बैठक*

Satyoday Samachar
Last updated: December 25, 2025 6:03 pm
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

*जिला मुख्यालय सारंगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने की अहम बैठक*

*पहले चरण में शहर के मुख्य मार्गों को फिर दूसरे चरण में गली मोहल्लों का विकास किया जाएगा*

*अतिक्रमण पर कलेक्टर ने कहा, कोई भी अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा*

*सफाई, सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने बनाई सयुंक्त टीम*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 दिसंबर 2025/जिला मुख्यालय एवं नगरपालिका परिषद सारंगढ़ शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने एसपी आँजनेय वार्ष्णेय के साथ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और बढ़ते अतिक्रमण पर चर्चा कर समुचित विकास और शहर की स्थिति गरिमापूर्ण हो इसके लिए जनसहयोग की अपील की।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि सारंगढ़ शहर अपने विकास के निर्माण काल में है। निरंतर विभिन्न मद से सड़क, पानी, विद्युत, साफ सफाई, इलाज सुविधा, स्कूल कॉलेज, खेल मैदान का विकास किया जा रहा है। अभी राज्य शासन, मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री के मंशा अनुरूप सारंगढ़ को चरणबद्ध तरीके से पहले चरण में शहर के मुख्य मार्गों को फिर दूसरे चरण में गली मोहल्लों का विकास किया जाएगा। रणनीति बनाकर सड़क, बिजली, पानी, साफ सफाई आदि उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में कलेक्टर ने पुलिस, नगरपालिका और राजस्व अधिकारी की टीम गठित कर कहा कि सारंगढ़ के सड़क में व्यापारियों द्वारा स्वतः अतिक्रमण नहीं करने की पहले समझाइश दें, फिर नहीं मानने पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि बस स्टैंड को स्वच्छ, अवैध पार्किंग जोन और अवैध रूप से कब्ज़ा को हटाया जाएगा। बस स्टैंड के बसों के लिए जायका होटल के सामने खाली प्लाट का उपयोग भी किया जाएगा।

बैठक में कलेक्टर ने चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों, स्थानीय पत्रकारों और वरिष्ठ नागरिकों से शहर के विकास पर राय ली गई। कलेक्टर ने कहा, “शहर का समग्र विकास तभी संभव है जब प्रशासन और नागरिक मिलकर काम करें।” कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने विगत महीनों में शहर में हुए सकारात्मक बदलावों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शहर की सड़कों और विद्युत आपूर्ति में सुधार के साथ-साथ प्रशासन ने अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर किया है, जिससे नागरिकों को राहत मिल रही है। सफाई व्यवस्था में सख्ती, नगर पालिका को मिली नई जिम्मेदारी

बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने नगरपालिका को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और अधिकारियों की निगरानी नियमित हो। कलेक्टर ने नगरवासियों से भी शहर की सफाई में सहयोग की अपील की। सारंगढ़ के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए सौंदर्यीकरण के कार्य जरूरी हैं। इसके अलावा, अतिक्रमण हटाने की दिशा में प्रशासन सख्ती से कदम उठाने का फैसला किया है।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। व्यापारियों और नागरिकों से अपील है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन को कठोर कदम उठाने होंगे। सारंगढ़ को आदर्श शहर बनाने के लिए हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। बैठक के अंत में कलेक्टर ने सारंगढ़ को एक आदर्श और मॉडल शहर बनाने के लिए सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी सुझावों के आधार पर ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी, ताकि शहर के विकास में कोई कमी न रहे। वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल ने नगरपालिका की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि नगरपालिका यदि अपनी संपत्तियों का सही तरीके से उपयोग करे, तो आय में काफी वृद्धि हो सकती है। उन्होंने पुलिस द्वारा जप्त वाहनों की नीलामी, कबाड़ की बिक्री और किराया संवर्धन जैसे उपायों की पेशकश की। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, पत्रकार, और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद थे।

CG BREAKING : चुनाव हारने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने काटा बवाल! भाजपा कार्यकर्ता के घर में जाकर गाली गलौच और मारपीट का आरोप
CG NEWS : जहरीले टमाटर की चटनी खाने से महिला की मौत
रक्षा मंत्रालय में पोस्टेड लेफ्टिनेंट कर्नल रिश्वत लेते गिरफ्तार: CBI का बड़ा एक्शन, 2.36 करोड़ रुपये जब्त, कमांडिंग ऑफिसर पत्नी पर भी लगे गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में 40KG का कद्दू चर्चा में, मुख्यमंत्री समेत नेताओं ने किया स्वागत
CG NEWS : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव…महिला प्रत्याशी ने फोड़ा प्रत्याशी का सिर
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article क्रिसमस पर चर्च पहुंचे पीएम मोदी, प्रार्थना सभा में हुए शामिल, बोले-‘क्रिसमस की भावना हमारे समाज में…,’
Next Article यूपीएससी की नईदिल्ली में फ्री कोचिंग हेतु रायपुर में 28 दिसंबर को होगा प्राक्चयन परीक्षा*

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?