By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण*
Blogछत्तीसगढ़सारंगढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण*

Satyoday Samachar
Last updated: December 27, 2025 9:39 am
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

*कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण*

*कलेक्टर ने मरीजों और हॉस्पिटल आए बच्चों से की बात, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा* 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 दिसंबर 2025/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शुक्रवार की संध्या को जिला अस्पताल सारंगढ़ के ओपीडी, आईपीडी, एक्सरे, डायलीसिस, शिशु कक्ष आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया। डॉ कन्नौजे ने सुपोषण केन्द्र में उपचाररत बच्चों और माताओं से उनके बच्चे के स्वास्थ्य और वजन में आ रहे सुधार के संबंध में जानकारी लिया। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. एफ आर निराला और सिविल सर्जन डॉ. जायसवाल से सामान्य और गंभीर कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी लिया। इसी प्रकार पुरूष और महिला वार्ड में कलेक्टर ने वहां भर्ती मरीज से मिलकर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लिया।

डॉ संजय कन्नौजे ने डायलीसिस और शिशु कक्ष में डॉक्टर और सहयोगी से स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में उपस्थित बालिका अमायरा से बातचीत करते हुए उसके स्कूल के बारे में पूछा। बालिका ने जवाब दी कि ग्वालिनडीह में पढ़ती है।

*कलेक्टर ने ली जिला जीवन दीप समिति की बैठक*

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला अस्पताल के सेमीनार हाल में जिला जीवन दीप समिति की बैठक लेकर जिला अस्पताल में जीवन दीप समिति की राशि की प्रति माह आवक और उसका उपयोग जीवनदीप समिति में कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय में देय सहित जिला अस्पताल में किये गए अब तक के उन्नयन कार्यों का अवलोकन किया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सीएमएचओ डॉ. एफ आर निराला और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल, कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चंद महानन्दा, सीजी मेडिकल सर्विस एजेंसी और नगरपालिका के इंजीनियर उपस्थित थे।

*जिला अस्पताल में सुविधा की सूची*

जिला अस्पताल में पुरुष एवं महिला वार्ड 12- 12 बेड, 24 बेड पी.एन.सी. वार्ड 12 बेड, शिशु रोग वार्ड 12 बेड

प्री आपरेटिव वार्ड 05 बेड, पोस्ट आपरेटिव वार्ड 08 बेड, आपातकालीन वार्ड 06 बेड, एनआरसी वार्ड 10 बेड

पेईग वार्ड 03 बेड, अस्थाई वार्ड (उल्टी दस्त एवं जहर सेवन)15 बेड, डायलिसिस वार्ड 03 बेड, प्रसव कक्ष 02 बेड, 24 घंटे 7 दिन प्रसव, माईनर आपरेशन, एनबीएसयू, डीजिटल एक्स-रे, 64 प्रकार का लैब जांच, मेडिकल, दिव्यांग बोर्ड (प्रत्येक बुधवार), सिकलसेल ओ.पी.डी. एवं उपचार, टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, परिवार नियोजन, वैधानिक गर्भपात, नेत्र जांच, प्लास्टर, गर्भवती महिलाओं हेतु पीएमएसएम शिविर (प्रत्येक 09 एवं 24 तारीख को), दंत चिकित्सा, पोषण पुनर्वास केन्द्र, एम्बुलेंस 24 घंटे 7 दिन, डायलिसिस, सी.टी.टी. आपरेशन, उपचार, निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण 12 घंटे उपलब्ध है।

*जीवन दीप समिति से जिला अस्पताल में सुविधा की बढ़ोतरी के प्रयास*

जीवन दीप समिति से जिला अस्पताल में प्रयास है कि, आने वाले भर्ती मरीजों हेतु उचित सुविधायुक्त वार्ड,पेयजल व्यवस्था, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था, कुलर एवं पंखे चालू हो, अस्पताल साफ- सुथरा हो, मरीजों के प्रति स्वास्थ्य कर्मचारियों को व्यवहार उत्तम रहें,कार्य तत्परता से हो, मरीजो को पर्याप्त मात्रा में दवाईयॉ उपलब्ध हो, दवाईयों की गुणवत्ता एवं रख-रखाव ठीक हो। जिला चिकित्सालय के आई.पी.डी. सेवा 24 घंटे 7 दिन उपलब्ध हो, अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं प्रसुति माताओं को पौष्टिक भोजन प्राप्त हो, वाहन पार्किग व्यवस्था करना, प्रयोगशाला में जांच के प्रकार में वृद्धि करना, मेडिसिन वार्ड बनाया जाना, सिजेरियन आपरेशन आरंभ करना (जटिल प्रसव), सोनोग्राफी आरंभ करना है।

डिजिटल युग की नई सुविधा, रेलवे स्टेशन पर QR कोड स्कैन कर खरीदें पसंदीदा स्नैक्स
बिहार चुनाव परिणाम : भूपेश बघेल की टिप्पणी पर वित्त मंत्री चौधरी का तंज, कहा- अब तो लगता है कि उनकी किसी प्रदेश में चुनाव ड्यूटी लगते ही वहां बगावत न हो जाए,
नदी में गिरी BJP कार्यकर्ताओं की बोलेरो, PM सभा में शामिल होने जा रहे थे, 2 की मौत
*सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के किसानों को 7 बार मिला डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार*
बजट अनुदान चर्चा में विपक्ष हमलावर, महंत बोले – ‘सरकार की जवाबदेही तय करना हमारी जिम्मेदारी’
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ललित मोदी और विजय माल्या की उल्टी गिनती शुरु? ‘हम दो भगोड़े’ वाली Video पर आया सरकार का बयान
Next Article कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने धान खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक*

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?