By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से योजनाओं का पूरा लाभ देने के निर्देश दिए*
Blogछत्तीसगढ़देश

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से योजनाओं का पूरा लाभ देने के निर्देश दिए*

Satyoday Samachar
Last updated: November 8, 2025 6:05 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से योजनाओं का पूरा लाभ देने के निर्देश दिए*

*स्वास्थ्य विभाग की सेक्टर मीटिंग में शामिल हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे*

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 8 नवंबर 2025/ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सारंगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिर्री पहुंचे, जहां उनकी अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य विभाग की सेक्टर मीटिंग सम्पन्न हुई। बैठक में डॉ. दीपक जायसवाल प्रभारी सीएमएचओ सह सिविल सर्जन, उमेश साहू प्रभारी स्वास्थ्य विभाग सह डिप्टी कलेक्टर, डॉ. आर एल सिदार बीएमओ सहित जिले के सभी पीएचसी स्टाफ एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कहा कि राज्य एवं केंद्र शासन द्वारा संचालित योजनाएँ जनकल्याण का सशक्त माध्यम हैं। इनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रिपोर्टें समय पर पोर्टल पर अपलोड करें, फील्ड स्तर पर कार्य की गुणवत्ता बनाए रखें तथा सेवा वितरण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन तभी संभव है जब सभी अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को उत्कृष्ट और जनकेंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

बहरहाल, शासन की जनहितकारी योजनाओं के प्रति कलेक्टर की सक्रियता से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में नई गति और मजबूती आएगी।

*विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा और तैयार की गई रणनीति*

बैठक में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, मिशन पोषण, टीकाकरण अभियान, एनडीईपी (राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम), प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों जैसी शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आधार बेस अटेंडेंस एवं वय वंदन कार्ड संलग्नता की समीक्षा, टीकाकरण और एनडीईपी कार्यक्रम की प्रगति पर चर्चा, बालिका छात्रावास एवं आश्रमों में स्वास्थ्य जांच की रूपरेखा, जनजागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों के आयोजन की समीक्षा, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में गुणवत्ता आधारित सेवाओं को और बेहतर करने के निर्देश, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं समय पर उपचार की अनिवार्यता पर विशेष जोर, ताकि मातृ मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके, इन विषयों पर भी अच्छा कार्य करने के लिए रणनीति तैयार की गई।

नगरीय निकाय चुनाव में खिला कमल, 10 के 10 नगर निगम में भाजपा का कब्जा, रायपुर में मीनल चौबे की सबसे बड़ी जीत, जानिए कहां-कौन कितने वोट से जीते…
छत्तीसगढ़ विधानसभा में 40KG का कद्दू चर्चा में, मुख्यमंत्री समेत नेताओं ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, बीजापुर में 6 नक्सली ढेर, CM साय बोले – लाल आतंक के विरुद्ध जारी है अभियान, खत्म हो रहा नक्सलवाद
अमदई खदान में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किया प्रेशर कुकर आईईडी
शिक्षक की नौकरी छोड़कर चुना था फोर्स, नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए वासित रावटे
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सूरज जैसा बनना है तो मेहनत करना होगा, सूरज जैसा तपना होगा – कलेक्टर डॉ कन्नौजे* 
Next Article आबकारी वृत्त कोसीर ने सबरिया डेरा में मारा छापा, 110 लीटर शराब और लाहन जब्त* 

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?