By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षाएं लेकर पढ़ाएं : कलेक्टर डॉ कन्नौजे*
Blogछत्तीसगढ़देश

कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षाएं लेकर पढ़ाएं : कलेक्टर डॉ कन्नौजे*

Satyoday Samachar
Last updated: October 31, 2025 7:08 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

*कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षाएं लेकर पढ़ाएं : कलेक्टर डॉ कन्नौजे*

*10वी,12वीं की परीक्षा परिणाम सुधारने सभी शिक्षक को अच्छी शिक्षा देने कलेक्टर ने दिए निर्देश*

*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने गाताडीह स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2025/जिले में शिक्षा की उच्च गुणवत्ता देने और कक्षा 10वी,12वीं की परीक्षा परिणाम सुधारने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय गाताडीह का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया एवं डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने विद्यालय पहुँचते ही सबसे पहले परिसर की स्वच्छता, अनुशासन और शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया, विषयवार प्रश्न पूछे और उनकी अध्ययन स्थिति का आंकलन किया। कुछ बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर दिए, जिनकी सराहना की गई, वहीं कई छात्र-छात्राओं की कमजोर तैयारी देखकर अधिकारियों ने उन्हें मेहनत कर अच्छा पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पिछले शैक्षणिक सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणामों का भी अवलोकन किया गया।

कलेक्टर ने सभी शिक्षकों को कहा कि परीक्षा परिणाम कम आना पढ़ाई की कमी को दर्शाता है। शिक्षा के प्रति हम सबको और गंभीर होना होगा। सभी विषयों को अच्छे से पढ़ाएं। कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए कि जिन विद्यार्थियों की पढ़ाई कमजोर है, उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं तुरंत शुरू की जाएं। इन कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से किया जाए ताकि आने वाले सत्र में विद्यालय का परिणाम 100% तक सुधरे। उन्होंने कहा कि शिक्षक सिर्फ अध्यापक नहीं, बल्कि समाज निर्माता हैं। उनके प्रयास से ही एक सशक्त समाज और बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने शिक्षकों से कहा “हर बच्चा हमारे जिले का भविष्य है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ सफलता प्राप्त करे।”

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि आने वाले समय में जिले के सभी विद्यालयों में इसी प्रकार के औचक निरीक्षण किए जाएंगे, ताकि शिक्षा की वास्तविक स्थिति का पता चल सके और शिक्षकों में जवाबदेही एवं अनुशासन की भावना बनी रहे। निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा — “मेहनत ही सफलता की कुंजी है। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास जरूरी है। आप सब जिले का भविष्य हैं, आपको ही इस क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाना है।”

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि कुछ विद्यार्थियों को विषयों की गहराई में समझ नहीं है, जिसके लिए अध्यापन पद्धति में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे विद्यालयों में समय-समय पर शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार शिविर और मूल्यांकन कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया ने कहा कि अब प्रत्येक विद्यालय के परिणामों की नियमित समीक्षा की जाएगी और जिन स्कूलों का प्रदर्शन कमजोर रहेगा, उनके प्राचार्य एवं शिक्षकों से जवाबदेही तय की जाएगी।

Raipur To China: नवा रायपुर से चीन को तांबा सांद्रण निर्यात, कॉनकॉर ने शुरू की अंतरराष्ट्रीय सेवा
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त, जिला कलेक्टर संभालेंगे जिम्मेदारीदूसरी ओर नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी किया है। एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना है। छह जनवरी तक दावा-आपत्ति और दावा-आपत्ति निपटाने की तारीख नौ जनवरी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाना है।
भारत ने 1000 किलो का बम बनाया, देखकर कांप उठा चीन और पाकिस्तान, जानें कितना पावरफुल है
खड़गे का बयान: राज्यसभा में कहा, संविधान को कोई बदलने का अधिकार नहीं रखता
कलेक्टर डाॅ कन्नौजे के निर्देश, धान खरीदी केन्द्र के गेट में धान की नमी जांच करें
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सरदार पटेल की जयंती पर सारंगढ़ में हुआ यूनिटी मार्च में दौड़ का आयोजन
Next Article सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का कलेक्टर ने निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना*

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?