By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > मुख्यमंत्री जनदर्शन: पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम विशेष विद्यालय में पढ़ाई के साथ पाएगी छात्रवृत्ति भी, दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी को नहीं होगी खेल सामग्री की तंगी…
Blogछत्तीसगढ़देशरायपुर

मुख्यमंत्री जनदर्शन: पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम विशेष विद्यालय में पढ़ाई के साथ पाएगी छात्रवृत्ति भी, दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी को नहीं होगी खेल सामग्री की तंगी…

Satyoday Samachar
Last updated: November 13, 2025 4:13 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुंच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं. ऐसा ही वाकया रायपुर में रहने वाली सेरेब्रल पाल्सी की शिकार पूनम के साथ हुआ, जिसे पढ़ाई के लिए विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति प्रदान करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए. वहीं दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू को 90 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की.

आज जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय बिटिया पूनम से भेंट की. बिटिया पूनम की माता ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है, और बातचीत करने में भी असमर्थ है. उन्होंने बताया कि इस चुनौती के बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है.

मुख्यमंत्री ने अत्यंत आत्मीयता से बिटिया पूनम से बात की और उसे स्नेहपूर्वक दुलार किया. इसके साथ पूनम की माता को आश्वस्त करते हुए कहा कि “हम आपके साथ हैं, आपको बिटिया के लिए किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.” इसके साथ ही उन्होंने पूनम की पढ़ाई के लिए विशेष विद्यालय में भर्ती कराने के साथ-साथ छात्रवृत्ति प्रदान करने के निर्देश दिए.

दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी को मिला आर्थिक अनुदान

जनदर्शन कार्यक्रम में अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया. पिंटू राम ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी. उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की.

पिंटू राम साहू ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से खेल जगत से जुड़े हुए हैं. उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार रग्बी खेलने के लिए ग्वालियर का दौरा किया था. पिंटू वर्तमान में बीए फाइनल ईयर के छात्र हैं, और दिव्यांगता के बावजूद लगातार खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए बड़ी प्रेरणा है.

लंदन में विदेश मंत्री जयशंकर पर खालिस्तानी हमला: गाड़ी घेर कर तिरंगे का अपमान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
धान खरीदी शुरू होने से पहले सेवा सहकारी समिति ने दिया अनिश्चतकालीन आंदोलन का अल्टीमेटम, जानिए क्या है चार सूत्रीय मांगें
खनिज टीम ने किया चौतरफा कार्यवाही, पोकलेन, हाईवा, ट्रेलर, ट्रेक्टर टीपर जब्त*
*अमीन पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 61 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क, अब तक 276 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच…
Next Article धान खरीदी पर सियासत: पूर्व सीएम के बयान पर डिप्टी सीएम साव ने किया पलटवार, कहा- ठगने और लूटने वाली पार्टी कांग्रेस है…

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?