छत्तीसगढ़ी गायिकाएं गरीमा स्वर्णा दिवाकर ने भटगांव में बांधा समां
लोकगीत गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर के छत्तीसगढ़ी गीतों पर खूब झूमे दर्शक श्रोताएं
जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर,नगर अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य,जनपद पंचायत सदस्य व पार्षद की गरिमामयी उपस्थिति
5 हजारों लोगों के लिए बैठने के साथ सीसीटीवी के निगरानी,लाइव प्रसारण, पार्किंग व अन्य सुविधा का रखा ख्याल
भटगांव। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के नगर भटगांव में छत्तीसगढ़ी गायिकाएं गरीमा स्वर्णा दिवाकर की अंजोर स्टार नाइट की भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी लोक संस्कृति की झलक भव्य संस्कृतिक संध्या में प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकार छत्तीसगढ़ी गायिका ग़रीमा दिवाकर स्वर्णा दिवाकर की जोड़ी ने पूरी रात भर समां बांधा. अपनी सुरीली आवाज़ से दोनों कलाकारों ने दर्शकों के मन मोहते हुए अपनी पूरी टीम के साथ छत्तीसगढ़ी लोक गीत , हरेली गीत, राउत नाचा,के साथ दोहा ने दर्शकों एवं श्रोताओं का मन मोह लिया। दोनों बहने गरिमा स्वर्णा दिवाकर ने छत्तीसगढ़ी त्यौहारो में होने वाले पारंपरिक गीतों को मधुर आवाज और अपने अंदाज में पेश कर दर्शक एवं श्रोताओं के बीच में अपनी जगह बनाई। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका ग़रिमा -स्वर्णा दिवाकर आज गीत संगीत की दुनियां में एक बड़ा नाम है। स्टेज़ शो, एलबम सांग से अपनी सुरीली आवाज़ का जादू बिखरने के बाद कई फ़िल्मों में भी दोनों बहनों ने अपनी आवाज दी है।
सुप्रसिद्ध लोक गायिका गरीमा स्वर्णा दिवाकर ने सुमधुर छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की प्रस्तुति दी।इसके अलावा कार्यक्रम में गौरा गौरी गीत, राउत नाचा, सुवा गीतों की भव्य प्रस्तुति दी। दशकों एवं श्रोताओं ने गरिमा स्वर्णा दिवाकर के द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी गीतों को सराहा।

वहीँ कार्यक्रम की भव्य शुरुआत प्रभु श्री रामचंद्र जी की छाया चित्र पर अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई तत्पश्चात आतिशबाजी करते हुए, पुष्प माला व पुष्प गुच्छ के साथ सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया
लाइव प्रस्तुति को देखना व सुनना दर्शकों एवं श्रोताओं के लिए रहा अद्भुत अनुभूति :
छत्तीसगढ़ी लोक गीतों में गायिका गरीमा स्वर्णा दिवाकर की ख़ास जगह है। उनके छत्तीसगढ़ी गीतों में लोक मड़ई सुवा गीत, राउत नाचा दोहा गीत जैसे कर्णप्रिय गीत श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दे रहा था।ऐसे में पत्रकार संघ एवं दशहरा उत्सव समिति के मंच पर गायिकाओं की लाइव प्रस्तुति को देखना व सुनना दर्शकों एवं श्रोताओं के लिए एक अद्भुत अनुभूति था।
छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोकगीतों की गुंज और परम्पराओं की झंकार… कुछ ऐसा दृश्य था। भटगांव के दशहरा मैदान परिसर का, जहां “अंजोर स्टार नाइट” कार्यक्रम का आगाज़ हुआ।रात्रि 09 बजे से देर रात्रि 03बजे तक चली छत्तीसगढ़ी लोक गायिका कार्यक्रम को उपस्थित दर्शकों एवं श्रोताओं में साफ साफ झलक रहा था कि छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमो को आज भी लोग कितना पसंद करते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों ने मंच पर लोकनृत्य की रंगीली छटा बिखेरी।सुवा, करमा, ददरीया और राउत नाचा जैसे छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की थाप पर उपस्थित पूरा जनसमुदाय झूम उठा।

छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की दिखी झलक – उपस्थित अतिथियों ने कहा – छत्तीसगढ़ को समझना है, तो छत्तीसगढ़ी पढ़ना लिखना और बोलना जरूरी।
ग़रीमा स्वर्णा दिवाकर द्वारा कृत अंजोर स्टार नाइट छत्तीसगढ़ी लोक कला एवं संस्कृति का संगम – कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ संजय भूषण पाण्डेय जी शामिल हुए. मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में अंजोर स्टार नाइट सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ी लोक गीतों का संगम है। यह संस्कृतिक जागरण का मंच है। जो हमारी जड़ों से जोड़ता है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होनी चाहिए और युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि इस विरासत को आगे बढ़ाएं।

वहीँ अति विशिष्ट अतिथि कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने प्रकार ऐतिहासिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी पत्रकारों के मेहनत,लगन व तैयारी की तारीफ की और कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा को उजियार करने का एक प्रयास था। उस अपनापन का,जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन नगर के शिक्षक संजीव कुमार राजेत्री ने किया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति-
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय संजय भूषण पाण्डेय, अति विशिष्ट अतिथि माननीय विक्रम कुर्रे नगर पंचायत अध्यक्ष, अति विशिष्ट अतिथि माननीय प्रदीप देवांगन जी, विशिष्ट अतिथि कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, विशिष्ट अतिथि जिला सभापति भगवन्तिन कुंजराम पटेल, सभापति सुशीला पुत्र मारूति साहू, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी अनिल साहू, जनपद सभापति नंदनी पवन जायसवाल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि जायसवाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश अजय, डॉ. तुलेश्वर वैष्णव,अधिवक्ता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरत लाल खटकर,प्रमोद हार्डवेयर के संचालक तोषण केशरवानी, नितीन केशरवानी, मनोरमा ट्रैक्टर के संचालक राममनोहर गुप्ता, गणेश बिल्डर्स व प्रॉपर्टी डीलर मोहन साहू, विशेष सहयोगी वेदराम जांगड़े, सहित पार्षदगण मे वार्ड 02 के पार्षद महादेव यादव, वार्ड 03 पार्षद श्रीमती दुर्गेश्वरी रामा हिरवानी,वार्ड 04 के पार्षद व सभापति लीलाधर वैष्णव, वार्ड 7 के पार्षद व सभापति देवेंद्र यादव, वार्ड 8 के पार्षद 8 के पार्षद व सभापति श्रीमती रेवती रमा पटेल, वार्ड 9 के पार्षद रामकुमार सिदार, वार्ड 11 के पार्षद मुकेश सोनी, वार्ड 12 के पार्षद मनोहर टंडन, वार्ड 13 के पार्षद श्रीमती उमा बाई यादव, वार्ड 14 के पार्षद श्रीमती सरिता संतोष बघेल, वार्ड 15 के पार्षद संतोष कुमार कुर्रे सहित पूर्व पार्षद श्रीमती नवीन वैष्णव, श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू इत्यादि
अतिथिगण प्रारम्भ से अंतिम तक अपनी गरिमामयी उपस्थिति दिए.
आयोजक समिति के अध्यक्ष पत्रकार के. पी. पटेल, सरंक्षक धर्मेंद्र साहू, रूपनारायण सिंह राजपूत, रामदुलार साहू, उपाध्यक्ष योगेश देवांगन,कोषाध्यक्ष योगेश जायसवाल,सचिव योगेश केसरवानी,सहसचिव मोनू यादव,सदस्य संदीप पटेल, सुरेश रघु, उमाशंकर धीवर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विशेष सहयोग व योगदान दिया.
वहीँ पत्रकार संघ के नेतृत्व मे दशहरा, दीपावली एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर राज्य उत्सव के रूप मे यह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम को आयोजन किया गया. जहाँ दशहरा कार्यक्रम के पश्चात पुनः 5 हजारों लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था, पूरा कार्यक्रम स्थल सीसीटीवी के निगरानी,लाइव प्रसारण, पार्किंग व्यवस्था, सुलभ इत्यादि की व्यवस्था का ख्याल रखा गया.कार्यक्रम के अंतिम मे भटगांव पत्रकार दशहरा समिति के अध्यक्ष के. पी. पटेल ने सभी दर्शकों को इतने ठण्ड मे, शांत तरीके और हजारों की भीड़ मे कार्यक्रम देखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.
