By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने की घटना पर सर्व समाज में आक्रोश, 6 नवंबर करेंगे धरना प्रदर्शन…
Blog

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने की घटना पर सर्व समाज में आक्रोश, 6 नवंबर करेंगे धरना प्रदर्शन…

Satyoday Samachar
Last updated: November 6, 2025 12:35 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने की घटना को लेकर सर्व समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस मामले पर मंगलवार को अग्रसेन भवन, जवाहर नगर में सर्व अग्रवाल समाज रायपुर की ओर से सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. सभी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके. साथ ही, सर्व समाज ने 6 नवंबर को सुबह 10 बजे से अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित करने की घोषणा की. धरने की शुरुआत भगवान अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी, जिसमें प्रदेशभर से समाजजन शामिल होंगे.

समाज में रोष और कार्रवाई की मांग

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अमित बघेल द्वारा महापुरुषों और आराध्य देवताओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. सर्व समाज का कहना है कि यह बयान न केवल धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी नुकसान पहुंचाने वाला है. प्रतिनिधियों ने मांग की है कि इस मामले में अमित बघेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एनएसए या रासुका जैसी धाराएं लगाई जाएं.

बैठक में शामिल रहे प्रमुख सदस्य

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि बैठक में समाज के संरक्षक सियाराम अग्रवाल, डॉ. उदयभान सिंह चौहान, महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, कैलाश मुरारका, सिंधी समाज के अध्यक्ष महेश दरयानी, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले, कैट अध्यक्ष अमर पारवानी सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित रहे. बैठक का संचालन डॉ. अशोक अग्रवाल और मनमोहन अग्रवाल ने किया.

सर्व समाज ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ जैसे शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक प्रदेश में इस तरह की विभाजनकारी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पंडित नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डीकेएस अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य सभा की ली बैठक, लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
‘ये एकतरफा फैसला…’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का आया पहला रिएक्शन, दी चेतावनी
20 नवंबर से लागू शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नई रजिस्ट्री गाइडलाइन दरों से किसानों और नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ*
कारोबारी के ‘काले कांड’! महेंद्र गोयनका ने सरकार से फैक्ट्री के नाम पर ली जमीन, बनाया अय्याशी का अड्डा, मिली तेंदुए की लाश, शिकार की आशंका
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CG News: नपं अध्यक्ष छुट्टी पर, पत्नी को सौंप दी कमान… कांग्रेस ने कहा-ट्रेनिंग की जरूरत
Next Article सरिया क्षेत्र के बरपाली में 14 लीटर अवैध शराब पकड़ाया, आरोपी को भेजा गया जेल*

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?