By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > CG Crime: किंग द ढाबा में युवक से चाकूबाजी, मौके पर हुई मौत…
Blogक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

CG Crime: किंग द ढाबा में युवक से चाकूबाजी, मौके पर हुई मौत…

Satyoday Samachar
Last updated: December 18, 2025 11:01 am
By
Satyoday Samachar
2 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी से सटे खरोरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना खरोरा–रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा के पास स्थित किंग द ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने हुई. अज्ञात तीन बदमाशों ने लूट की नीयत से युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर वारदात को अंजाम दिया.

Contents
  • KTM बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
  • लूट का विरोध करने पर सीने में मारा चाकू
  • दोस्तों के साथ पार्टी करने आया था युवक
  • पुलिस मौके पर, नाकेबंदी कर तलाश जारी

KTM बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार देर रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात युवक ऑरेंज रंग की KTM मोटरसाइकिल से खरोरा की ओर से आए और ढाबे के सामने रुके. पहले उन्होंने बलौदाबाजार जाने का रास्ता पूछा, इसके बाद चाकू निकालकर लूटपाट शुरू कर दी.

लूट का विरोध करने पर सीने में मारा चाकू

बदमाशों ने ढाबे के बाहर बैठे शिवकुमार साहू का मोबाइल फोन छीन लिया. जब शिवकुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सीने पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दोस्तों के साथ पार्टी करने आया था युवक

बताया जा रहा है कि शिवकुमार साहू अपने 11 दोस्तों के साथ किंग ढाबा खाना खाने और पार्टी करने आया था. शिवकुमार और उसके साथी सिलतरा आबकारी वेयरहाउस में कार्यरत थे. घटना के वक्त शिवकुमार समेत दो अन्य युवक ढाबे के बाहर बैठे हुए थे.

पुलिस मौके पर, नाकेबंदी कर तलाश जारी

हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी ग्रामीण, एएसपी क्राइम, एसीसीयू प्रभारी सचिन सिंह समेत क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फरार आरोपियों की तलाश में रायपुर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.

बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर भटगांव में सतनामी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता से टोकन देवें समिति: कलेक्टर डॉ. कन्नौजे*
Operation Sindoor 2.0: क्या होगा ऑपरेशन सिंदूर-2.0? BSF ने कहा- LoC पर 69 लॉन्च पैड, वहां मौजूद हैं 100 से ज्यादा आतंकी, हम अगले मिशन के लिए एक्टिव मोड में
पंचायत में महिला पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
छत्तीसगढ़ में रफ्तार ने बरपाया कहर : छठी में शामिल होने जा रही दंपति को ट्रक ने रौंदा, पत्नी की मौत… इधर हाइवा की चपेट में आकर 3 युवक गंभीर रूप से घायल
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दुर्घटना में नहीं खुला कार का एयर बैग, उपभोक्ता आयोग ने Toyota को 61 लाख भुगतान करने का जारी किया आदेश
Next Article मैं सलाम क्यों करूं…’, बांग्लादेश के छुटभैया नेता हसनत अब्दुल्ला ने फिर भारत के खिलाफ उगला जहर, सेवन सिस्टर्स पर भी भारत को दे चुका है धमकी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?