रायपुर : 12 फरवरी 2025। कांग्रेस फिर से अपने खेमे को मजबूत करने में जुट गई है। कांग्रेस ने 18 लोगों का निष्कासन खत्म कर दिया है। ये वो नेता थे, जिन्हें विधानसभा में बागी तेवर के बाद पार्टी से बाहर कर दिया गया था। विधानसभा चुनाव में बगावत करने वाले कांग्रेसियों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है।
लिस्ट में 18 लोगों के नाम है, जिनका निष्कासन रद्द किया गया है।पार्टी विरोधी कामों की वजह से कांग्रेस नेताओं को निष्कासित किया गया था। तमाम विरोधों के बावजूद रायपुर से अजीत कुकरेजा की कांग्रेस में वापसी हो गई है।
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने अजित कुकरेजा की वापसी का विरोध किया था। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं को पत्र भी लिखा था।विधानसभा चुनाव में अजीत कुकरेजा निर्दलीय रायपुर उत्तर से मैदान में उतरे थे।कांग्रेस की छानबीन समिति की अनुशंसा पर निष्कासन ख़त्म किया गया। रायपुर से अजीत् कुकरेजा के अलावे सागर दुल्हानी और दिवाकर साहू का भी निष्कासन रद्द किया गया है। बिलासपुर से जसबीर गुंबर की भी घर वापसी हो गई है।
