By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > रायपुर में पति द्वारा पत्नी को दूसरी मंजिल से फेंकने का मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायपुर में पति द्वारा पत्नी को दूसरी मंजिल से फेंकने का मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Satyoday Samachar
Last updated: December 26, 2024 1:12 pm
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहाड़ा याद नहीं रहने पर बच्ची की पिटाई करने से रोकने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर बालकनी से फेंक दिया। महिला का इलाज डीकेएस अस्पताल में जारी है। आरोपित सुनील जनबंधु को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Contents
  • महिला की पीठ और पैर में आई गंभीर चोट
  • इधर… डॉक्टर के घर चोरी करने का आरोपित राजस्थान से गिरफ्तार

पीड़िता सपना जनबंधु के बयान के आधार पर गुढ़ियारी थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। विकास नगर न्यू टेक स्कूल के पास रहने वाली पीड़िता नगर निगम जोन-दो मौदहापारा में सफाई का काम करती है।

 

23 दिसंबर को वह काम पर चली गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे लौटी तो 10 साल की बच्ची सोनम रो रही थी। पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि बच्ची को उनके पिता ने मारा है। महिला ने जब पति से इस बारे में पूछा तो उसने फिर से बेटी को बुलाकर पहाड़ा पूछा और नहीं बता सकी तो उसकी पिटाई शुरू कर दी।

महिला की पीठ और पैर में आई गंभीर चोट

महिला ने बच्ची को पीटने से रोका तो उसे मारते हुए बाहर बरामदे तक लाया और गला दबा दिया। इसके बाद गला पकड़कर बालकनी के नीचे की ओर झुका दिया। इसके बाद नीचे की तरफ धक्का मार दिया। महिला पीठ के बल पर गिर गई, जिससे पीठ और पैर में चोट आई है। बयान के आधार पर आरोपित सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की जांच की जा रही है।

इधर… डॉक्टर के घर चोरी करने का आरोपित राजस्थान से गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने सुंदर नगर निवासी डॉक्टर दंपती के सूने मकान में नवंबर में हुई चोरी के मामले में राजस्थान के अजमेर के बगरिया गैंग के सदस्य अमित सोनी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपित फरार हैं। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी डॉ. उमेश चंद तिवारी ने थाना डीडी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

नौ नवंबर को सुबह करीबन 8:30 बजे वे अपनी पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर अस्पताल चले गए थे। शाम लगभग सात बजे दोनों घर वापस आकर देखे तो अंदर मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोर लाखों के गहने और नकदी ले गए थे।

जांच में पुलिस ने बाहरी गिरोह पर फोकस करते हुए अज्ञात चोरों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। राजस्थान अजमेर में आरोपितों की पतासाजी करते हुए आरोपित महावीर बगरिया और कैलाश बगरिया को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों से कड़ाई से पूछताछ की। उनके कब्जे से चोरी के चांदी के जेवरात व नकदी रकम 9,500 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया।

वहीं, फरार आरोपित अमित सोनी को दोनों की निशानदेही पर पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक अंगूठी, सोने का कंगन और सोने का लाकेट बरामद किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपित संजय बगरिया, महेंद्र बगरिया घटना के बाद से फरार हैं।

धोखाधड़ी का आरोपित बिल्डर पकड़ा गया

तेलीबांधा पुलिस ने सस्ते दाम में प्लाट और हर महीने तीन से छह हजार रुपये जमा कराने पर रजिस्ट्री का झांसा देकर लोगों से रुपये वसूलने वाले बिल्डर देवतनु चक्रवर्ती निवासी अवंति विहार को गिरफ्तार किया है। 52 वर्षीय उक्त आरोपित ने मरीन ड्राइव ईश्वरी प्लाजा में तनु कंस्ट्रक्शन के नाम पर फर्म खोलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की।

आरोपित ने कुकदा कुम्हारी में अपने प्रोजेक्ट की जानकारी दी और लोगों से प्लाट की बुकिंग के नाम पर रुपये वसूले। पीड़ित लक्ष्मीकांत गुप्ता ने 2017 से 22 तक रकम जमा की और तीन लाख 60 हजार रुपये हो जाने पर प्लाट की रजिस्ट्री का आग्रह किया, लेकिन आरोपित उन्हें घुमाने लगा। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

सड़क पर स्टंटबाजी और केक कटिंग पर हाईकोर्ट की मानिटरिंग, कहा- पुलिस की कार्रवाई दिखावे की नहीं बल्कि अपराधियों के लिए साबित हो सबक
स्कूटी में बैठा था खतरनाक कोबरा, रेस्क्यू टीम ने सावधानी से निकाला
सैनिक स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल, भाजपा के बाद अब सड़क पर उतरी कांग्रेस, डीईओ का किया पुतला दहन…
छत्‍तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार, शराब घोटोले में ईडी की बड़ी कार्रवाई
कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर बिजली योजना की प्रगति का समीक्षा किया*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छत्तीसगढ़: मंत्रिमंडल के विस्तार में लागू हो सकता है हरियाणा फार्मूला!
Next Article भारत से पंगा लेने वाले ट्रूडो को ट्रंप ने कहा “पागल वामपंथी”, कनाडा का नक्शा मिटाने पर उतारू अमेरिकी राष्ट्रपति

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?