By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > BSP के एजेंडे पर कांग्रेस, दलितों को लुभाने के लिए पार्टी ने बनाया मास्टरप्लान
राजनीति

BSP के एजेंडे पर कांग्रेस, दलितों को लुभाने के लिए पार्टी ने बनाया मास्टरप्लान

Satyoday Samachar
Last updated: January 20, 2025 6:23 pm
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE
 ‘बीएसपी की क्या पहचान. नीला झंडा, हाथी निशान..’ हां, बहुत बड़े अनुसूचित जाति वर्ग में यही बसपा की पहचान थी, जिस में सेंध लग रही है। कमजोर हो चुका हाथी तो मायावती के पाले में खड़ा दिख रहा है, लेकिन नीला अंगवस्त्र राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित तमाम कांग्रेस नेताओं के गले में दिखेगा। 
इतना ही नहीं, कभी बसपा नेताओं का नैतिक संबोधन रहा ‘जय भीम’ भी अब कांग्रेस का राजनीतिक-रणनीतिक एजेंडा है। 

देश के दलितों को लुभा रही कांग्रेस

कांग्रेस देशभर में अनुसूचित जाति वर्ग पर नजर जमाए जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान इसी आस से चला रही है कि जैसे लोकसभा चुनाव में उसने सपा के साथ मिलकर भाजपा को दलित वर्ग के बीच आंबेडकर, आरक्षण और संविधान विरोधी प्रचारित कर दिया, उसी तरह देशभर में दलितों को अपने साथ लामबंद किया जा सकता है। 

कांग्रेस के इस प्रयोग की आंशिक सफलता 2024 में मायावती देख चुकी हैं। शायद इसीलिए वह भाजपा और सपा की तुलना में कांग्रेस पर अधिक हमलावर हैं। दलित मतदाता लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े रहे। 

सपा-कांग्रेस ने मिलकर साल 2024 में लड़ा था चुनाव

उन्हीं के सहारे बसपा ने उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड व पंजाब से लेकर दिल्ली तक कुछ तो जनाधार जरूर खड़ा कर लिया। बीते कुछ वर्षों में दलितों-पिछड़ों का विश्वास भाजपा ने जीता और वह काफी मजबूत हो गई। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा। 

भाजपा को आरक्षण विरोधी व संविधान विरोधी बताते हुए जो नैरेटिव खड़ा किया, उसका काफी असर दिखाई दिया। भाजपा पूर्ण बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई, जबकि सपा 37 तो कांग्रेस एक संसदीय सीट से बढ़कर छह पर पहुंच गई। 

बेशक, इसके बाद हुए हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में दलितों का रुझान कांग्रेस को छोड़ फिर भाजपा की ओर दिखा, लेकिन कांग्रेस के रणनीतिकार मानते हैं कि बसपा के कमजोर होने के बाद फिलहाल दलित वोटर कहीं स्थाई तौर पर नहीं जुड़ा है। 

दलित वोट बैंक को अपनी ओर खींच रही कांग्रेस

भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर जरूर लोकसभा में नगीना सीट जीतकर खड़े होने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन कांग्रेस को लगता है कि लोकसभा चुनाव की तरह ही अपने पुराने दलित वोट बैंक को फिर अपनी ओर खींचा जा सकता है। 

यही कारण है कि संसद के शीतकालीन सत्र में गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के अपमान के रूप में प्रचारित कर कांग्रेस ने देशव्यापी मुहिम शुरू कर दी। देशभर में बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान चलाया जा रहा है। 

सपा ने पीडीए को बनाया राजनीतिक अस्त्र

26 जनवरी को आंबेडकर की जन्मस्थली महू में भी यह कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें दलित वर्ग से आने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य दिग्गजों का शामिल होना प्रस्तावित है। इसी तरह खास तौर पर उत्तर प्रदेश में सपा ने पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक यानी पीडीए को राजनीतिक अस्त्र जरूर बना रखा है, लेकिन दलितों की ओर तेज कदम कांग्रेस बढ़ाती दिख रही है। 

कांग्रेस नेता मानते हैं कि बसपा इसलिए कांग्रेस पर ज्यादा हमलावर है, क्योंकि मायावती को लगता है कि दलित वर्ग का वोट सपा के साथ तो कुछ नेताओं के सहारे गया है, लेकिन दलित सपा के साथ सहज नहीं है। भाजपा के अलावा कांग्रेस ही इस वर्ग के लिए एक विकल्प है। 

इससे बसपा नेता भी संभवत: आशंकित हैं, इसीलिए पार्टी प्रमुख मायावती ने इसे नौटंकी बताया तो आकाश आनंद की टिप्पणी थी कि हमारी नीली क्रांति को कांग्रेस ने फैशन शो बना लिया।

संसद में हुई धक्का-मुक्की की जांच के लिए 7 सदस्यीय SIT का गठन, जानिए अब आगे क्या होगा?
देर रात अचानक से दिल्ली एम्स पहुंचे राहुल गांधी, केंद्र और दिल्ली सरकार पर जमकर बरसे
अजीत ने कार्यक्रम में बाजू से हटवा दी शरद की कुर्सी, फिर बंद कमरे में की गुप्त बैठक; महाराष्ट्र में चल क्या रहा है?
173 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जीई रोड पर बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर को दी मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत
मणिपुर समेत 5 राज्यों के राज्यपाल बदले, आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का प्रभार, देखें लिस्ट
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘अब शिंदे की शिवसेना में पड़ी फूट, बनेगा नया नेता’, संजय राउत के दावे से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत
Next Article ‘उनके पिता, दादी और परदादा ने जो किया…’, अहमदाबाद में राहुल गांधी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?