By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > IND vs SA ODI Raipur: वन डे मैच में नेटवर्क देने BSNL और JIO की कवायद, स्पाइडर कैमरे का भी इंतजाम कर रहा है BCCI
Blogखेलकूदछत्तीसगढ़देश

IND vs SA ODI Raipur: वन डे मैच में नेटवर्क देने BSNL और JIO की कवायद, स्पाइडर कैमरे का भी इंतजाम कर रहा है BCCI

Satyoday Samachar
Last updated: November 29, 2025 11:04 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

IND vs SA ODI Raipur: रायपुर. नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन दिसंबर को भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा डे-नाइट वन डे मैच खेला जाएगा. यहां मैच देखने आने वाले लगभग 50 हजार दर्शकों के मोबाइल पर बेहतर नेटवर्क देने के लिए BSNL के साथ ही रिलायंस JIO ने अस्थायी टॉवर पर अपना काम शुरू कर दिया है. स्टेडियम के मीडिया बॉक्स, वीआईपी और पैवेलियन के साथ ड्रेसिंग रुम में बीएसएनएल ने तगड़ा नेटवर्क तैयार कर रखा है, इसके चलते यहां वाईफाई कनेक्टिविटी में दिक्कत नहीं आएगी.

इसके अलावा बीएसएनएल स्टेडियम के आसपास 500 मीटर के दायरे में लगे हाईपावर एंटिना के रेंज बढ़ाने की कवायद में जुटा हुआ है. बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम के पास सत्यसांई अस्पताल के ठीक बाजू में उनका हाईपावर एंटिना लगा हुआ है. वहीं स्टेडियम के सामने एंट्री गेट के बाजू में भी एक एंटिना काम कर रहा है. तीसरा एंटिना रेलवे पटरी की ओर से लगा है. उन्होंने कहा कि इन तीनों एंटिना की फ्रीक्वेंसी मैच वाले दिन बढ़ा दी जाएगी, इससे बीएसएनएल सिम यूजर्स को नेटवर्किंग की दिक्कत नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि मैच के दौरान लगभग 50 हजार यूजर्स यदि एक साथ मोबाइल कनेक्टिविटी चाहेंगे तो किसी भी कंपनी के लिए यह संभव नहीं होता.

इधर JIO की टीम ने भी यहां बेहतर नेटवर्क पर काम शुरू कर दिया है. बताया गया कि उनका एक स्थायी टॉवर पहले से ही है, उसकी फ्रिक्वेंसी बढ़ाकर दो और अस्थायी टॉवर यहां लगा रहे हैं, इसके लिए अधिकृत अथॉरिटी से अनुमति ली गई है.

ब्रॉडकास्ट की पूरी जिम्मेदारी BSNL ने ली (IND vs SA ODI Raipur)

स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय प्रसारण आदि के लिए ब्रॉडकास्ट के लिए बीएसएनएल ने फाइबर ऑप्टिक की लाइन बिछा रखी है. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारी जीएस मूर्ति जो बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके मुताबिक अंडरग्राउंड केबल की लीज लाइन डालकर बीएसएनएल ने पुख्ता व्यवस्था कर रखी है, इसलिए प्रसारण व्यवस्था में दिक्कत नहीं आएगी. क्योंकि यह लाइन केवल इसी उपयोग के लिए डाली गई है. इसके अलावा गुणवत्ता के साथ प्रसारण के लिए अधिक बैंडविड्थ की आवश्यकता होती है. इसलिए BSNL की फाइबर लाइन का उपयोग यहां किया गया है.

स्पाइडर कैमरे के साथ लगेंगे 65 कैमरे

भारत व दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय मैच को कवर करने के लिए बीसीसीआई की अधिकृत 50 एक्सपर्ट की ब्रॉडकॉस्टिंग टीम इसी सप्ताह रायपुर पहुंच जाएगी. इसके पहले निरीक्षण दल ने यहां स्पाइडर कैमरे की सिफारिश कर दी है. हाई रेंज का यह कैमरा स्टेडियम में मैदान के ठीक बीच में केबल के सहारे लगेगा. इसी के साथ स्टेडियम के चारों और दर्शकदीर्घा और अलग-अलग एंगल से कवरेज के लिए तकरीबन 65 कैमरे यहां मैच के दो दिन पहले यानि की 30 नवंबर तक लग जाएंगे.

राजकोट को मिलेगी नई सौगात: पीएम मोदी करेंगे कई विकास योजनाओं का लोकार्पण, गिर में देखा शेरों का संसार
पंचायत चुनाव 2025 : दूसरे चरण में 43 विकासखंडों में वोटिंग शुरू
CG BREAKING : नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा : ट्रेलर ने जिप्शम से भरे ट्रक को मारी टक्कर, चालक की जलकर मौत
1 नवंबर का इतिहास : छत्तीसगढ़ राज्य का हुआ गठन… मैसूर का नाम बदलकर रखा गया कर्नाटक… जानिए अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
*गिरसा, छिंद और भोजपुर में मंडी कर्मियों ने अवैध धान जब्त की*  
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राजस्व वसूली में पिछड़ा रायपुर निगम, अब तक 100 करोड़ ही जुटा पाए
Next Article नामीगिरामी व्यक्तियों के एआई वीडियो के जरिए की जा रही ठगी, फेसबुक को पुलिस ने जारी किया नोटिस…

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?