By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > Bijapur Naxal Attack: सबक भूले जवान, इसलिए नक्सलियों को मिल गया मौका
छत्तीसगढ़

Bijapur Naxal Attack: सबक भूले जवान, इसलिए नक्सलियों को मिल गया मौका

Satyoday Samachar
Last updated: January 7, 2025 5:02 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

जगदलपुर। Bijapur Naxal Attack: राज्य गठन के प्रारंभिक काल में बारूदी सुरंग विस्फोट नक्सलियों की सबसे बड़ी ताकत हुआ करती थी। इन हमलों से सबक सीखकर सुरक्षा बल ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए पैदल या बाइक पर अभियान प्रारंभ किया।

इसका सफल परिणाम सामने आया और पिछले कुछ वर्ष में नक्सली कोई बड़ा हमला नहीं कर पाए। मगर, अबूझमाड़ में बड़े अभियान को पूरा कर लौटने के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने सीखे हुए बुनियादी सबक को भुलाकर चारपहिया गाड़ी का इस्तेमाल किया।

इससे नक्सलियों को पलटवार का मौका मिल गया। नक्सलियों ने जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों की स्कॉर्पियो को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस वारदात के पीछे इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान कमेटी के नक्सलियों का हाथ बताया जा रहा है।

दंतेवाड़ा के जवानों की दो साल में दूसरी गलती

दो साल पहले 26 अप्रैल 2023 को लंबे समय के बाद दंतेवाड़ा जिले के डीआरजी जवानों को जगरगुंडा मार्ग पर अरनपुर के पास विस्फोट कर उड़ाया था। इस हमले में 10 डीआरजी जवान सहित एक वाहन चालक मारा गया था। पहले के इस सबक को दंतेवाड़ा डीआरजी ने भुला दिया।

 

नक्सलियों के निशाने पर अब होगा अबूझमाड़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2026 तक नक्सलियों के सफाए का जो लक्ष्य दिया है, उसी के तहत बस्तर में पिछले एक वर्ष में अभियान को तेज किया गया है। पहली बार है कि फोर्स अब जंगल के भीतर घुसकर नक्सलियों को मार रही है।

साल 2024 से लेकर अब तक 241 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। इसमें से 221 नक्सलियों के शव मिलने का दावा सुरक्षा बल कर रहे हैं। वहीं, 20 अन्य नक्सलियों के मारे जाने की बात नक्सलियों ने स्वीकारी है।

इस साल केंद्रीय गृहमंत्री शाह के दौरे के बाद नक्सल अभियान को और तेज करने की बात कही गई है। इस वर्ष 30 से अधिक कैंप खोले जाएंगे। यद्यपि वर्ष 2024 में अबूझमाड़ में ही 133 नक्सलियों को ढेर किया गया था।

बलिदानी जवानों को दी जाएगी अंतिम सलामी

अंबेली विस्फोट बलिदानी जवानों को मंगलवार की सुबह दंतेवाड़ा स्थित कारली पुलिस लाइन मैदान में अंतिम सलामी दी जाएगी। इसके बाद बलिदानी जवानों का पार्थिव देह गृहग्राम भेजा जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

Contents
  • दंतेवाड़ा के जवानों की दो साल में दूसरी गलती
  • नक्सलियों के निशाने पर अब होगा अबूझमाड़
  • बलिदानी जवानों को दी जाएगी अंतिम सलामी
  • बलिदानी के अंतिम संस्कार से पहले साथी भी बलिदान

विस्फोट में मारे गए वाहन चालक (आम नागरिक) तुलेश्वर राना का जगदलपुर के आरापुर में अंतिम संस्कार होगा।बीजापुर जिले के बलिदानी जवान बुधराम कोरसा का अंतिम संस्कार बड़े तुंगाली, बामन सोढ़ी का बांगापाल में किया जाएगा।

दंतेवाड़ा जिले के बलिदानी जवान सोमड़ू वेट्टी का परचेली, सुदर्शन वेट्टी का गुमलनार, सुबरनाथ यादव का छोटे तुमनार, हरीश कोर्राम का गढ़मिरी, डूम्मा मरकाम का मड़कामीरास, पण्डरू राम पोयाय का कावड़गांव में किया जाएगा।

 

बलिदानी के अंतिम संस्कार से पहले साथी भी बलिदान

सोमवार को आइईडी विस्फोट की घटना हुई। तब रविवार को अभियान के दौरान बलिदान हुए जवान सन्नू कारम का ससम्मान अंतिम संस्कार बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र स्थित गृह ग्राम तिमेनार में किया जा रहा था। सन्नू दशक भर पहले नक्सल संगठन में डिप्टी कमांडर के पद पर रहते हुए कई बड़ी घटनाएं कर चुका था।

मगर, जैसे ही उसे यह बात समझ आई कि नक्सलवाद के नाम पर बस्तर के आदिवासियों की हत्या की जा रही है। सन्नू ने वर्ष 2018 में नक्सलियों का साथ छोड़कर सपत्नीक पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद उसने गोपनीय सैनिक के तौर पर पुलिस की नौकरी शुरू की।

 

नक्सलियों के विरुद्ध बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए दो आउट ऑफ टर्न प्रमोशन भी उसे मिले। डीआरजी जवान सन्नू की पत्नी सुशीला भी आत्मसमर्पण के बाद डीआरजी में आरक्षक के तौर पर कार्यरत है।

व्यापारी मनीष कुमार केडिया ने लिया पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ
CG Accident : दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत
तेज रफ्तार मेटाडोर ने 4 लोगों को मारी टक्कर
धान उठाव और चावल भंडारण पर सरकार जल्द लेगी फैसला – दयालदास बघेल
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जजों को 28 फरवरी तक देना होगा चल-अचल संपत्ति का ब्योरा, जिम्मेदारी भी की गई तय
Next Article बिलखते परिजन, हर आंख में आंसू… शहीद ड्राइवर तुलेश्वर राणा का गृह गांव में अंतिम संस्कार, देखिए तस्वीरें

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?