By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > Bijapur Naxal Attack: बीजापुर नक्सल हमले की इनसाइड स्टोरी… कहां-कहां हुई रणनीतिक चूक और नक्सलियों को मिल गया मौका
छत्तीसगढ़

Bijapur Naxal Attack: बीजापुर नक्सल हमले की इनसाइड स्टोरी… कहां-कहां हुई रणनीतिक चूक और नक्सलियों को मिल गया मौका

Satyoday Samachar
Last updated: January 9, 2025 11:56 am
By
Satyoday Samachar
6 Min Read
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में बड़ी रणनीतिक चूक का पता चला है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए जवानों की 30 से अधिक टीम कई रास्ते से होते अबूझमाड़ में घुसी थी, लेकिन वापसी के लिए एक ही मार्ग (बेदरे-कुटरु मार्ग) को चुना। 1200 जवान एक ही रास्ते से लौट रहे थे, इसी से नक्सलियों को मौका मिला।

Contents
  • जवान के शहीद होने के बाद बढ़ी हल-चल
  • अंबेली से दो किमी दूर नक्सली, 12 किमी दूर थे जवान
  • विस्फोट के बाद बाइक से निकाले गए अन्य जवान
  • बड़े नक्सलियों की थी उपस्थिति
  1. जवानों को बाहर निकालने पहुंची थीं दर्जनों गाड़ियां
  2. इससे नक्सलियों को संकेत मिले और साजिश रची
  3. हमले में शहीद हुए थे डीआरजी के 9 जवान

जगदलपुर। दक्षिणी अबूझमाड़ में बड़े नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद एक बड़े अभियान पर दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव व नारायणपुर जिले से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) व स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के 1200 से अधिक जवानों की 30 से अधिक टीम अलग-अलग मार्ग से अबूझमाड़ में घुसी थी। अभियान पूरा करने के बाद जवानों को निकालने के लिए पुलिस ने बीजापुर जिले के बेदरे-कुटरु मार्ग को चुना।

जवानों को लेने चार जनवरी की दोपहर बाद से ही कई गाड़ियां बेदरे व कुटरु की ओर भेजी गई थीं। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ सुरक्षा बल के मूवमेंट व गाड़ियों की आवाजाही बढ़ने से नक्सलियों को अंदेशा हो गया कि जवान अब इसी मार्ग से वापिस आएंगे और हमले का मौका मिल गया।दो-तीन लोगों की एक छोटी टीम ने बेदरे व कुटरु के मध्य अंबेली के पास एक बड़ा इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव (आईईडी) विस्फोट कर जवानों की वाहन को उड़ा दिया, जिसमें डीआरजी के आठ जवान शहीद हो गए और एक आम नागरिक वाहन चालक मारा गया।

जवान के शहीद होने के बाद बढ़ी हल-चल

  • अभियान के दौरान नक्सलियों की गोलीबारी से चार जनवरी की दोपहर डीआरजी जवान सन्नू कारम के बलिदान होने के बाद मारे गए नक्सली व जवान के पार्थिव देह को निकालने प्रयास शुरू हुआ।
  • कुटरु के एक ग्रामीण ने बताया कि चार जनवरी की दोपहर बाद से बड़ी संख्या में कुटरु और बेदरे की ओर गाड़ियां आनी शुरू हुई थीं। इसके साथ ही सुरक्षा बल के जवानों की कई टुकड़ियां भी पहुंची थी।
  • लोगों के मुताबिक, ऐसा लग रहा था कि कोई बड़ा अभियान यहां होने जा रहा है, पर पता नहीं था कि क्या होने वाला है। इसके दो दिन बाद विस्फोट की घटना हुई। जवानों की भारी हलचल की खबर पूरे क्षेत्र में हो गई थी।

    अंबेली से दो किमी दूर नक्सली, 12 किमी दूर थे जवान

    छह जनवरी को विस्फोट वाले दिन नैमेड़ में बाजार था, पर अंबेली से दो किमी दूर स्थित उसकापटनम गांव के लोग उस दिन बाजार नहीं पहुंचे थे। पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार इसी गांव में सशस्त्र नक्सलियों के साथ बारुदी सुरंग विस्फोट के जानकार रुके हुए थे।

    नक्सलियों ने ग्रामीणों को कहीं भी जाने नहीं दिया, इसलिए पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी। इधर अभियान के बाद दंतेवाड़ा जिले की टीम सबसे पहले अबूझमाड़ से निकली।

    नक्सलियों ने ग्रामीणों को कहीं भी जाने नहीं दिया, इसलिए पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी। इधर अभियान के बाद दंतेवाड़ा जिले की टीम सबसे पहले अबूझमाड़ से निकली।

    इस टीम के लगभग 80 जवान पीछे से आ रहे अन्य टीम की बेदरे में ही प्रतिक्षा करते रहे। लगभग चार घंटे तक जवानों ने वहां विश्राम किया। इससे भी नक्सलियों को तैयारी का अतिरिक्त अवसर मिला। दोपहर लगभग डेढ़ बजे भोजन के बाद दंतेवाड़ा की पहली टीम 12 वाहन में सवार होकर निकली, इसके कुछ देर बाद ही 12 किमी आगे अंबेली को पार करते ही नक्सलियों ने विस्फोट कर दिया।

    विस्फोट के बाद बाइक से निकाले गए अन्य जवान

    छह जनवरी को हुए विस्फोट के बाद भी अभियान पर गए जवान इसी रास्ते से ही निकाले गए, पर इस बार मानक संचालक प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए जवानों को मोटरसाइकिल पर निकाला गया।

    इसके साथ ही पूरे मार्ग पर रोड ओपनिंग पार्टी भी लगाई गई थी, जिससे नक्सलियों को दाेबारा हमले का अवसर नहीं मिला। सभी जवान सुरक्षित वापसी कर चुके हैं।

    बड़े नक्सलियों की थी उपस्थिति

    पुलिस के अनुसार, अबूझमाड़ में केंद्रीय समिति के नेता रामचंद्र रेड्डी, सुजाता सहित कई बड़े नक्सली उपस्थित थी। उनकी सुरक्षा में नक्सलियों के मिलिट्री फार्मेशन के नक्सली भी थे।

    चारों जिलों के 1200 से अधिक जवान घेराबंदी करते आगे बढ़ रहे थे, पर बड़े नक्सली भाग निकलने में सफल रहे। गट्टाकाल की पहाड़ी पर चढ़ाई करते हुए नक्सलियों की गोलीबारी में जवान सन्नू कारम बलिदान हो गए। सुरक्षा बल ने भी पांच नक्सलियों को मार गिराया।

     

फर्जी सिम कार्ड रैकेट का खुलासा, साइबर ठगी में 14.85 लाख की ठगी का कनेक्शन
बस्तर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर
रायपुर : कृषि मंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि दर्शिका 2026 का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रक-बाइक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, बड़ा हादसा टला
कृमिरोधक और आयरन गोली का सीएमएचओ डॉ निराला ने शिक्षिकों को दिया प्रशिक्षण*  
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रायपुर निगम प्रशासक के हवाले, फिर भी काम कराने की उम्मीद में पार्षद कार्यालय पहुंच रहे लोग
Next Article दसों उंगलियों में अंगूठी पहनकर भागा चोर, मोबाइल पर दुकान में चोरी होते देखता रहा दुकानदार

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?