By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > राइस मिल में बड़ा हादसा : चिमनी गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत, दो की हालत गंभीर
Blogछत्तीसगढ़देश

राइस मिल में बड़ा हादसा : चिमनी गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत, दो की हालत गंभीर

Satyoday Samachar
Last updated: December 21, 2025 9:43 am
By
Satyoday Samachar
2 Min Read
Share
SHARE

डोंगरगढ़. राजनांदगांव जिले के चिचोला चौकी क्षेत्र के महाराजपुर स्थित श्री जय गुरुदेव राइस मिल में शनिवार शाम जो हुआ, उसने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी. राइस मिल परिसर में बनी करीब 75 क्विंटल वजनी चिमनी अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ी. पल भर में कामकाज का माहौल चीख-पुकार और भगदड़ में बदल गया. हादसे के वक्त चिमनी के आसपास 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे. शाम लगभग 4:30 बजे हुए इस भीषण हादसे में मोतीपुर निवासी मुकेश कुमार कंवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. चिमनी के मलबे ने उसे संभलने तक का मौका नहीं दिया.इस दुर्घटना में गजानंद और रमेश कुमार कंवर गंभीर रूप से घायल हो गए. (राजनांदगांव के राइस मिल में चिमनी गिरने से एक मजदूर की मौत)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हालात इतने भयावह थे कि रमेश कंवर का शरीर चिमनी के मलबे और हजारों क्विंटल चावल के नीचे दब गया. रेस्क्यू के दौरान उसका ऊपरी हिस्सा किसी तरह बाहर निकाला गया और उसे गंभीर अवस्था में राजनांदगांव जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि उसका पैर लंबे समय तक चावल और मलबे में दबा रहा. यह दृश्य देख मजदूरों और मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही चिचोला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. चिमनी की जर्जर हालत, नियमित निरीक्षण और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव और डर का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हादसे के वक्त मजदूरों की संख्या थोड़ी और ज्यादा होती, तो मृतकों की संख्या भी बढ़ सकती थी. यह हादसा साफ तौर पर बताता है कि औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की जान आज भी लापरवाही और मुनाफे की बलि चढ़ रही है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस मौत के लिए सिर्फ हादसा जिम्मेदार माना जाएगा, या जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी होगी?

शराब घोटाला केस: कवासी लखमा की रिमांड खत्म, ED ने कोर्ट में सौंपा रिपोर्ट
Maharashtra Local Body Election 2025
नदीगांव और सुरसी के पीडीएस दुकान संचालन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर*
Chhattisgarh Panchayat Chunav 2025 Date: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी, इस दिन लग सकती है आचार संहिता
छत्तीसगढ़ : ठंड से बचने आग तापते समय झुलसकर दो महिलाओं की मौत
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CG News : दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर Top 10%
Next Article सिलतरा के फैक्ट्री में हादसा, एक मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?