By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > देश > ‘देश ने जो कुछ भी हासिल किया है उसे बचाने की लड़ाई’, केंद्र सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला
देश

‘देश ने जो कुछ भी हासिल किया है उसे बचाने की लड़ाई’, केंद्र सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला

Satyoday Samachar
Last updated: February 10, 2025 5:10 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतिहास में पहली बार कोई सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र दोनों को कमजोर करने के प्रयास कर रही है। एरनाड विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के बूथ स्तर के नेताओं को संबोधित करते हुए वायनाड की सांसद प्रियंका ने कहा, “यह शायद हमारे देश के इतिहास में पहली ऐसी सरकार है जो संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने के प्रयास कर रही है।”

Contents
  • जो भी हासिल किया उसे बचाना जरूरी
  • बूथ स्तर के नेताओं के साथ करेंगी बैठक

जो भी हासिल किया उसे बचाना जरूरी

उन्होंने कहा, “आपको यह समझना चाहिए कि आज हम जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह सिर्फ हमारी अपनी राजनीति और विचारधारा की लड़ाई नहीं है, बल्कि भारत ने जो कुछ भी हासिल किया है उसे बचाने की लड़ाई है।” वायनाड की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन, प्रियंका ने मानव-पशु संघर्ष के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकार को, अधिक धन आवंटित करने के लिए पत्र लिखेंगी क्योंकि प्रभावी सुरक्षा उपायों के लिए पर्याप्त धन की आवश्यकता है। बैठक के बाद मानव-पशु संघर्ष के मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को एक बार पहले भी उठा चुकी हैं और आगे भी उठाती रहेंगी।

उन्होंने कहा, “यह ऐसा मुद्दा है जिस पर हमें गौर करने की जरूरत है, यह एक जटिल मुद्दा है क्योंकि इसका कोई आसान समाधान नहीं है। निश्चित रूप से, मैं जितना संभव होगा उतना दबाव डालूंगी।” प्रियंका ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों दोनों से धन प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा, “मैं इस मुद्दे को उठाऊंगी और सुनिश्चित करूंगी कि इसका समाधान निकाला जाए।”

बूथ स्तर के नेताओं के साथ करेंगी बैठक

उन्होंने कहा कि बेहतर निगरानी, ​​बेहतर सुरक्षा उपायों वन रक्षकों, चौकीदारों तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए धन में वृद्धि जरूरी है। वह बाद में कोझिकोड जिले के तिरुवंबाडी विधानसभा क्षेत्र में एक और सभा में भाग लेंगी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को वह वंडूर और नीलांबुर विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर के नेताओं के साथ बैठक करेंगी और जंगली जानवरों के हमलों में मारे गए कुछ लोगों के परिवारों से भी मिलेंगी। लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद यह उनका दूसरा वायनाड दौरा है।

शिक्षिकाओं की अगुवाई में खिचरी गांव में मनाया गया हर्षौल्लास से राज्योत्सव*
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनता से किए गए वायदों को पूरा करने का लिया संकल्प
दिवाली पर बगिया में रोशनी से जगमग हुआ मुख्यमंत्री निवास, सीएम ने अपने परिवार के साथ मनाया दीपोत्सव, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
CG BREAKING: 40 लाख के इनामी नक्सल नेता रामधेर समेत 50 नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौटने को तैयार! जल्द कर सकते हैं आत्मसमर्पण
नामीगिरामी व्यक्तियों के एआई वीडियो के जरिए की जा रही ठगी, फेसबुक को पुलिस ने जारी किया नोटिस…
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article टीवी पर इस दिन आ रही है ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 AD, डेट और समय कर लें नोट
Next Article दिल्ली चुनाव के रिजल्ट पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, पार्टी कैंडिडेट को लेकर दिया बड़ा बयान

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?