By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > job > “आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025: भारतीय सेना में शामिल होने का मौका, आज से आवेदन करें”
job

“आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025: भारतीय सेना में शामिल होने का मौका, आज से आवेदन करें”

Satyoday Samachar
Last updated: March 12, 2025 2:19 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE
नई दिल्ली। भारतीय सेना ज्वाइन करने का सोच रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट है। इंडियन आर्मी की ओर से अग्रिवीर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 12 मार्च, 2025 से शुरू कर दी गई है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2025 है। लास्ट डेट बीतने के बाद, कोई एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

जारी सूचना के अनुसार, इंडियन आर्मी इस वैकेंसी के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल अग्निवीर ट्रेड्समैन और सैनिक तकनीकी नर्सिंग समेत अन्य पदों पर भर्तियां करेगा। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जून 2025 में आयोजित हो सकती है। हालांकि, सटीक डेट की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करते रहना चाहिए।

चेकिंग के दौरान इनोवा कार से करोड़ों की नकदी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Contents
  • ये हैं इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती से जुड़ी अहम तिथियां
  • Indian Army Agniveer Bharti 2025: ये देनी होगी फीस
    • Indian Army Agniveer Vacancy 2025: आवेदन करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
  • Indian Army Agniveer Recruitment 2025: एजुकेशन क्वालिफिकेशन

ये हैं इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती से जुड़ी अहम तिथियां

  • इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआती तिथि: 12 मार्च, 2025
  • इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल, 2025

Indian Army Agniveer Bharti 2025: ये देनी होगी फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, एससी, एसटी ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये देनी होगी। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

Indian Army Agniveer Vacancy 2025: आवेदन करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

इस वैकेंसी के लिए आवदेन करने वाले अभ्यर्थियों को दसवीं, बारहवीं की मार्कशीट, प्रमाणपत्र, सिग्नेचर की स्कैन्ड कॉपी, जाति प्रमाणपत्र सहित अन्य सभी दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।

Indian Army Agniveer Recruitment 2025: एजुकेशन क्वालिफिकेशन

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 45 प्रतिशत मार्क्स के साथ मैट्रिक पास होना चाहिए। इसके अलावा, वे उम्मीदवार, जिन्हें लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होगा, उन्हें ड्राइवर भर्ती में प्रेफरेंस भी दिया जाएगा। अग्निवीर टेक्निकल के पदों पर भर्ती करने के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ में 12वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थियों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी विषयों में पास होना जरूरी है। वहीं, अन्य पदों से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता की जांच करने के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन की जांच करनी होगी।

JKSSB JE Recruitment 2025: 292 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए 8 मार्च से आवेदन शुरू
Sarkari Naukri 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की पूरी जानकारी, 26 मार्च तक करें आवेदन
हाईकोर्ट ने 8वीं पास के लिए निकाली भर्ती, 40 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी
Railway Group D Vacancy: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट कल, इन डेट्स में कर सकेंगे फॉर्म में करेक्शन
HDFC Jobs: एचडीएफसी बैंक में बंपर नौकरियां, मैनेजर बनने का मौका, 12 लाख तक मिलेगी सैलरी
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article “भारत में बिना वैध पासपोर्ट घुसने पर 5 साल की सजा, लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पेश”
Next Article वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गांव में खाट पर बैठकर किया भोजन, एक्स पर साझा की तस्वीरें

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?