By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Economy > Technology > Apple ने नया MacBook Air M4 चिप के साथ लॉन्च किया, 15-इंच डिस्प्ले और आकर्षक कीमत
Technology

Apple ने नया MacBook Air M4 चिप के साथ लॉन्च किया, 15-इंच डिस्प्ले और आकर्षक कीमत

Satyoday Samachar
Last updated: March 6, 2025 12:12 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली। Apple ने बुधवार को अपने एंट्री-लेवल लैपटॉप मॉडल MacBook Air को रिफ्रेश किया। इसमें अब कंपनी का 10-कोर M4 चिप दिया गया है, जो पिछले साल iPad Pro (2024) में पहली बार आया था। अपने पिछले मॉडल की तरह, MacBook Air (2025) 13-इंच और 15-इंच Liquid Retina डिस्प्ले ऑप्शन्स में उपलब्ध है और 16GB रैम के साथ आता है। इसे 2TB तक SSD स्टोरेज के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है। Apple का ये लेटेस्ट MacBook, एपल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करता है और macOS Sequoia पर आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलता है।

MacBook Air (2025) की कीमत और उपलब्धता

MacBook Air (2025) की कीमत भारत में बेस मॉडल के लिए 99,900 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, 15-इंच वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,24,900 रुपये है, जो 16GB+256GB मॉडल के लिए है।
Apple का नया MacBook Air मॉडल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और भारत में 12 मार्च से सेल पर जाएगा। ये मिडनाइट, सिल्वर, स्काई ब्लू और स्टारलाइट कलर ऑप्शन्स में मिलेगा।

MacBook Air (2025) के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

MacBook Air (2025) 13-इंच (2,560×1,664 पिक्सल) और 15-इंच (2,880×1,864 पिक्सल) सुपर रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 224ppi की पिक्सल डेंसिटी और 500nits तक की पीक ब्राइटनेस है। कंपनी के मुताबिक, ये लैपटॉप दो एक्सटर्नल डिस्प्ले को 5K रिजोल्यूशन तक सपोर्ट करता है।

Apple ने MacBook Air (2025) को M4 चिप से लैस किया है, जिसमें 10-कोर CPU है- चार परफॉर्मेंस कोर और चार एफिशिएंसी कोर। इसमें 16-कोर Neural Engine, 8-कोर GPU और हार्डवेयर एक्सेलेरेटेड रे ट्रेसिंग का सपोर्ट भी है।

आप MacBook Air (2025) को 24GB तक रैम और 2TB तक SSD स्टोरेज के साथ कॉन्फिगर कर सकते हैं। इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप के साथ Spatial Audio और तीन माइक का ऐरे है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, दो Thunderbolt 4/USB 4 पोर्ट, एक MagSafe 3 चार्जिंग पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं।

नया MacBook Air (2025) एक Touch ID बटन के साथ आता है, जिससे लैपटॉप को अनलॉक करने या परचेजेज को ऑथेंटिकेट करने में मदद मिलती है। इसमें फोर्स टच ट्रैकपैड है, जो फोर्स क्लिक्स और मल्टी-टच जेस्चर को सपोर्ट करता है। साथ ही, 1080p FaceTime कैमरा सेंटर स्टेज फीचर के साथ दिया गया है।

13-इंच MacBook Air में 52.6Wh लिथियम-पॉलिमर बैटरी है, जो 70W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, लेकिन बेस मॉडल के साथ 30W USB Type-C पावर एडाप्टर मिलता है। 15-इंच वेरिएंट में थोड़ी बड़ी 66.5Wh बैटरी है। Apple का दावा है कि ये लेटेस्ट MacBook Air वेब ब्राउजिंग के लिए 15 घंटे और Apple TV ऐप पर वीडियो प्लेबैक के लिए 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।

गैरकानूनी कंटेंट को लेकर Musk ने लागू किए सख्त नियम, Grok से गलत कंटेंट बनाया तो सीधे बैन होगा X अकाउंट
“भारत में पेश हुए नए ईयरबड्स, Dolby Audio और लंबी बैटरी लाइफ का मिला तगड़ा कॉम्बो”
Jio का 6G इन्नोवेशन: 4,000 से ज्यादा पेटेंट फाइल कर, डिजिटल क्रांति की ओर बढ़े कदम
“Realme 14 Pro Lite 5G लॉन्च, HyperImage+ कैमरा और दमदार स्पेसिफिकेशन्स; जानें कीमत”
OnePlus का नया 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और बेहतरीन प्रोसेसर के साथ अब 8000 रुपये कम में उपलब्ध
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शिक्षिकाओं को धमकी और मारपीट का आरोप, बीजेपी नेता धनंजय गोस्वामी के खिलाफ दो थानों में एफआईआर
Next Article छत्तीसगढ़ विधानसभा में निधन सूचना में देरी पर नाराजगी, स्पीकर ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?