By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > चैंबर अध्यक्ष पारवानी के इस्तीफे के बाद राजेंद्र जग्गी ने भी दिया पद से त्यागपत्र
छत्तीसगढ़

चैंबर अध्यक्ष पारवानी के इस्तीफे के बाद राजेंद्र जग्गी ने भी दिया पद से त्यागपत्र

Satyoday Samachar
Last updated: March 15, 2025 6:17 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के निवर्तमान अध्यक्ष अमर पारवानी के बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए चुनाव मैदान से हटने का ऐलान कर दिया है. राजेंद्र जग्गी ने कहा कि चैंबर के इस सफर को यहीं विराम देने का निर्णय लिया हूं. 35 वर्षों से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से व्यापारियों की सेवा करने का जो अवसर मुझे मिला वह मेरे जीवन का एक अनमोल अध्याय रहा. इस दौरान संगठन की अनेक जिम्मेदारियों को निभाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और हर कदम पर आप सबका जो अपार स्नेह और सहयोग मिला वह मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है.

जग्गी ने कहा, विगत कार्यकाल में जब कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सेवा देने का अवसर मिला, तब अमर पारवानी के नेतृत्व में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य किया. जब अमर पारवानी ने चेंबर चुनाव से अपने कदम पीछे हटाए हैं तो मैं भी उनके साथ अपने इस सफर को यहीं विराम देने का निर्णय लेता हूं. चैंबर में किसी भी भूमिका में अब आगे नहीं रहूंगा, क्योंकि यह सफर आपके प्रेम, आपके विश्वास और आपकी ताकत से ही सार्थक था और अब इसे सम्मानजनक विराम देना ही उचित होगा, लेकिन मेरी यह यात्रा केवल पद तक सीमित नहीं थी. यह व्यापारियों के अधिकारों, उनके स्वाभिमान और उनके संगठन की गरिमा के लिए थी.

व्यापारियों के हित के लिए अपना नाम वापस लिया : पारवानी

व्यापार पैनल के अध्यक्ष अमर पारवानी ने एक बयान में कहा था कि वे प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों एवं जय व्यापार पैनल के हित को ध्यान में रखते हुए आगामी चेम्बर चुनाव में जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी पद से अपना नाम वापस लेने का निर्णय लिया है, लेकिन व्यापारिक समाज की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संकल्प सदैव अटूट रहेगा. यह निर्णय किसी व्यक्तिगत लाभ या हानि से परे, व्यापारी समाज के हितों, संगठन की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है. जय व्यापार पैनल को अब तक जो अपार समर्थन, स्नेह और विश्वास व्यापारियों से मिला, वह हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है, हमें विश्वास है यह समर्थन हमेशा मिलता रहेगा.

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में इस बार नया समीकरण देखने को मिला है. व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच चुनाव को लेकर आपसी सहमति बन गई है. दोनों पैनलों ने व्यापारी एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है. बता दें कि वरिष्ठ व्यापारियों की मध्यस्थता के बाद अध्यक्ष पद के लिए सतीश थौरानी, महामंत्री पद के लिए निवर्तमान महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए नितेश बरड़िया के नाम तय किए गए हैं. ये तीनों प्रत्याशी जय व्यापार पैनल से नामांकन दाखिल करेंगे, लेकिन वे दोनों पैनलों के संयुक्त उम्मीदवार होंगे.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जंबूरी परिषद विवाद पर दिया बड़ा बयान, कहा- मुझे हटाए बिना अध्यक्ष की घोषणा वैधानिक नहीं
लिंग आधारित हिंसा की समाप्ति के लिए नुक्कड नाटक के माध्यम से युवाओं में जागरूकता*
छोटे भाई ने बड़े भाई की ज्वेलरी शॉप में किया हाथ साफ, उड़ाए 35 लाख रुपए मूल्य के 40 मंगलसूत्र…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर प्रवास पर, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल, मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का करेंगी शुभारंभ
बिलासपुर रेल हादसे में मृतकों की बढ़ी संख्या : अबतक 11 यात्रियों की हुई मौत, 20 की हालत गंभीर… मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर ने कूद कर बचाई जान
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नींबू पानी से जुड़े 8 अद्भुत फायदे: रोज सेवन से दूर होगी कई बीमारियां
Next Article कोरबा नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नए MIC सदस्यों की सूची जारी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?