By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने थाने का किया घेराव, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज
Blogछत्तीसगढ़देश

महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने थाने का किया घेराव, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज

Satyoday Samachar
Last updated: October 29, 2025 12:07 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन, भगवान झूलेलाल और राष्ट्रनायकों के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर प्रदेशभर में अग्रवाल समाज में भारी आक्रोश है। समाज की आस्था और श्रद्धा को ठेस पहुँचाने वाले इस बयान के विरोध में रायपुर में आज अग्रवाल समाज के सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे और कोतवाली थाना का घेराव कर पुलिस अधिकारियों से कठोर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर अमित बघेल के खिलाफ धारा 299 बीएनएस 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल जी ने बताया कि अमित बघेल के इस अमर्यादित बयान से केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी तीव्र विरोध हो रहा है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा सुबह से लगातार टेलीफ़ोनिक माध्यम से विरोध दर्ज करवाया जा रहा है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि इस बयान का विरोध रायगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा, सराईपाली सहित प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है, जहां समाजजन स्थानीय थानों का घेराव कर FIR दर्ज करवाने और न्यायिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं योगी अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज के ही नहीं, बल्कि समस्त भारतीय समाज में त्याग, सेवा और समानता के प्रतीक हैं। उनके साथ-साथ भगवान झूलेलाल जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे राष्ट्रपुरुषों के प्रति इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल जी ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम में समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष रिवल्लभ अग्रवाल, सभा संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, सलाहकार सतपाल जैन, कैलाश मुरारका, सुभाष अग्रवाल, युवा मंडल अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल, संगठन मंत्री सौरभ अग्रवाल, सलाहकार नितिन अग्रवाल, पार्षद आनंद अग्रवाल, एडवोकेट विपिन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सतपाल जैन, प्रदीप अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल, अविचल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, कमल गुप्ता, विनोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, महेश अग्रवाल विकास सिंघल आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

प्रदेश अध्यक्ष किशन अग्रवाल ने कहा कि समाज का यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज की गरिमा और परंपरा की रक्षा के लिए है। अग्रवाल समाज सदा से राष्ट्र निर्माण, सेवा कार्य और सामाजिक सद्भाव के लिए समर्पित रहा है। यदि भविष्य में इस प्रकार के अमर्यादित बयान पुनः दिए जाते हैं, तो समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए तैयार रहेगा।

Mahashivratri 2025: इस दिन दान का है विशेष महत्व, यहां जानें क्या दान कर सकते हैं आप…
बिहार के भोजपुर में महाकुंभ से लौट रही कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत
शराब घोटाला मामला: पूर्व CM के बेटे चैतन्य आज ED के सामने होंगे पेश
राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर भटगांव में भव्य पथ संचलन
CG News : नकली कफ सिरप बेचने पर कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का संचालक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : प्रदेश के सभी जिलों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रमों का होगा आयोजन, मुख्य अतिथियों की सूची जारी…
Next Article भटगांव में बिजली बिलों की बढ़ोतरी से महिलाओं में नाराजगी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?