Gold and Silver Price Drop After Dhanteras: त्योहारों के बाद देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. 18 अक्टूबर को धनतेरस के बाद से 24 कैरेट गोल्ड लगातार फिसल रहा है. राजधानी दिल्ली में सोना ₹1,23,420 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो हाल के दिनों में इसका सबसे निचला स्तर माना जा रहा है.
देश के कई अन्य शहरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद में भी सोने के भाव में कमजोरी देखी गई है. ट्रेडर्स का कहना है कि निवेशकों में प्रॉफिट बुकिंग और अमेरिका-चीन के बीच रिश्तों में सुधार की उम्मीदें इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण हैं.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट जारी है. डॉलर की मजबूती, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड्स में तेजी और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय की प्रतीक्षा, इन सभी कारणों से निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों से दूरी बना रहे हैं.
