By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > Aaj Ka Rashifal 14 February 2025: माता लक्ष्मी खुशियों से भरेंगी इन 3 राशियों की झोली, खुशखबरी मिलने की भी हैं योग, पढ़ें आज का राशिफल
Blog

Aaj Ka Rashifal 14 February 2025: माता लक्ष्मी खुशियों से भरेंगी इन 3 राशियों की झोली, खुशखबरी मिलने की भी हैं योग, पढ़ें आज का राशिफल

Satyoday Samachar
Last updated: February 14, 2025 9:53 am
By
Satyoday Samachar
9 Min Read
Share
Rashifal:
Rashifal:
SHARE

14 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 9 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 10 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Contents
  • मेष राशि: 
  • वृष राशि: 
  • मिथुन राशि: 
  • कर्क राशि: 
  • सिंह राशि:
  • कन्या राशि:
  • तुला राशि:
  • वृश्चिक राशि:
  • धनु राशि: 
  • मकर राशि: 
  • कुंभ राशि: 
  • मीन राशि:

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ख़ास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आज किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं, साथ ही आपका स्थान परिवर्तन भी हो सकता हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए।

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आपकी बनाई गयी योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे। आज आपको मनचाही वस्तु मिलेगी जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। अपने कार्य व व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहें जिससे सुख व संतोष की वृद्धि होगी। कानूनी मामले में आज स्थिति नियंत्रण में रहेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि: 

आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे, जिससे सफलता मिलने के चांस बढ़ जायेंगे।

  • शुभ रंग-  मेजेंटा
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होंगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। आज आपके घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन जल्द ही सब कुछ ठीक हो जायेगा । आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। बच्चों की जरूरत को पूरा करने के लिये आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको काम करने के लिये कह सकता है, आप उनके काम में सहयोग करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बना रहेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी साथ में ले जा सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिये किसी संस्था से सहयोग मिलेगा। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए फेबरेबल रहेगा। आपके जीवन में किसी नये कार्य की शुरुआत हो सकती है। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिल सकता है। आज आपको धन लाभ होगा। आज आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनायेंगे। आज आपके घर मेहमान आयेंगे, जिससे आपको दिन भर के शेड्यूल में चेंजेस करने पड़ सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बनाकर खिलाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएँ बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। थोड़ा टाइम ईश्वर की भक्ति में लगायें जिससे आपका मन शांत रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि: 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने अनुभव का सही इस्तेमाल करके किसी रुके काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज घर के जरूरी कर्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। आज आप ऑनलाइन नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बनायेंगे। आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। मेडिकल की पढाई कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अनुभवी डॉक्टर की सलाह मिलेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान को करियर में बड़ी सफलता मिलाने के योग बने हुए है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आपका काम दूसरों को खुश कर सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी काम में दूसरों की बातों को सर्वोपरि न रखकर अपने आप पर विश्वास करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इस राशि की जो महिलाएं ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना चाहती है उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला हैं। आपका काफी दिनों से सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी।

गर्भवती महिला हेमलता साहू ने किया फीता काटकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शुभारंभ*
Hyundai Creta खरीदने का प्लान? ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर जानें EMI और कुल कीमत
संसद का शीतकालीन सत्रः एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश होंगे, UGC खत्म करने वाला बिल भी आएगा, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है विपक्ष
नगर पंचायत भटगांव व क्षेत्र मे देव उठनी एकादशी का पर्व धूम से मनाया
मुख्यमंत्री जनदर्शन: पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम विशेष विद्यालय में पढ़ाई के साथ पाएगी छात्रवृत्ति भी, दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी को नहीं होगी खेल सामग्री की तंगी…
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मृतक के शरीर पर चाकू के कई निशान, पुलिस ने 16 घंटे में आरोपियों को पकड़ा
Next Article चाइनीज मांझा चाइनीज मांझा फिर बना काल, स्कूटी सवार बुजुर्ग का बुरी तरह कटा मुंह और अंगूठा

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?