By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > सारंगढ़ > चॉइस सेंटर के ऑपरेटरो को आयुष्मान पंजीयन तथा अभियान के लिए दिया गया प्रशिक्षण
सारंगढ़

चॉइस सेंटर के ऑपरेटरो को आयुष्मान पंजीयन तथा अभियान के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Satyoday Samachar
Last updated: February 26, 2025 12:32 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समस्त चॉइस सेंटर के ऑपरेटरों को आयुष्मान पंजीयन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। सभी ग्राम पंचायत स्तर पर आयुष्मान पंजीयन अभियान चलाने, 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने को प्राथमिकता स्तर पर करने के निर्देश कलेक्टर ने सभी सीएससी ऑपरेटर को दिए।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में आयुष्मान जिला सलाहकार रोशन सचदेव द्वारा इस प्रशिक्षण में आयुष्मान पंजीयन करने की विधि और आने वाली परेशानियों को कैसे दूर किया जाये तमाम मुद्दों को लेकर मुख्य प्रशिक्षण दिया गया।

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान कार्ड की मदद से धारक, आयुष्मान भारत के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकता है, वहीं आयुष्मान वय वंदना कार्ड 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बावजूद 5 लाख रुपये का निःशुल्क स्वास्थ्य कवर प्रदान करता है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों से संबंधित 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अपने लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलता है। वरिष्ठ नागरिक जो पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) और आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें अपनी मौजूदा योजना के बीच चयन करना होगा या आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अतिरिक्त, निजी स्वास्थ्य बीमा कवरेज वाले व्यक्ति या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के सदस्य आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभ उठाने के पात्र हैं। यह कार्ड लगभग 2000 चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए उपचार प्रदान करता है और पहले दिन से ही सभी पहले से मौजूद बीमारियों को कवर करता है। 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए पात्र हैं, वे कई चैनलों के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। वे पंजीकरण के लिए निकटतम सूचीबद्ध अस्पताल जा सकते हैं। स्व-पंजीकरण के लिए पात्र नागरिक आयुष्मान ऐप (गूगल प्ले स्टोर से) डाउनलोड कर सकते हैं या www.beneficiary.nha.gov.in पर जा सकते हैं। नागरिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड के बारे में अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 14555 पर कॉल कर सकते हैं या 1800110770 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

प्रांत स्तरीय शिक्षक सम्मेलन में सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले से सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए
टूकेश भास्कर और प्रीति यादव के विवाह में किसी को आपत्ति हो तो 15 जनवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित
रायगढ़ में डाक विभाग के पेंशनरों के लिए 6 जनवरी को पेंशन अदालत* 
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने 2 केंद्रों में एसआईआर के दावा आपत्ति सुनवाई का निरीक्षण किया*
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने धान खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने दिया निर्वाचन प्रमाण पत्र
Next Article प्रेमिका से मिलकर लौट रहा था युवक, करंट की चपेट में आकर गई जान

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?