By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > Aaj Ka Rashifal 25 February 2025: आज फाल्गुन प्रदोष के दिन चमकेगा इन राशियों का सितारा, धान-धान्य में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल
Blog

Aaj Ka Rashifal 25 February 2025: आज फाल्गुन प्रदोष के दिन चमकेगा इन राशियों का सितारा, धान-धान्य में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Satyoday Samachar
Last updated: February 25, 2025 10:04 am
By
Satyoday Samachar
10 Min Read
Share
Rashifal:
Rashifal:
SHARE

25 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। आज शाम 6 बजकर 31 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Contents
  • मेष राशि: 
  • वृष राशि: 
  • मिथुन राशि: 
  • कर्क राशि: 
  • सिंह राशि: 
  • कन्या राशि: 
  • तुला राशि: 
  • वृश्चिक राशि: 
  • धनु राशि: 
  • मकर राशि: 
  • कुंभ राशि: 
  • मीन राशि: 

मेष राशि: 

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप परिवारवालों के साथ समय बिताने की पूरी कोशिश करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। कुछ लोग आपके किसी काम में मदद के लिए आगे आ सकते हैं। पैसों को लेकर आपकी समस्या दूर होगी। आज आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में आज अच्छा मुनाफा होने के योग है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से संबंधित हो सकती है। आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी ट्रेडिशनल चीज के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। बच्चे किसी ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज आप किसी बचपन के दोस्त से मिलेंगे, कुछ पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आयेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, कॉलेज प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: 

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे। आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। करीबी रिश्तेदार आपको अच्छी खबर देगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नवविवाहित दंपति में मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज नया प्लान बनाएंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी किसी कविता की प्रशंसा हो सकती है। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। बच्चे आप से अपनी बात शेयर कर सकते हैं। आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- मैरुन
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि: 

आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको ऐसा काम दिया जा सकता है, जो आपको बहुत अच्छा लगेगा। आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के योग बने हुए हैं। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। अपनों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी। वकीलों को आज किसी पुराने क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पहले किए गए किसी काम से आज अच्छा मुनाफा होगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने जाने का प्लान बनाएंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग लेंगे, जहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह ले सकते हैं। सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचने में सहायक होगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार आज लोगों को प्रभावित करेगा, लोग आपसे जुड़ेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव करेंगे। अपने कठिन विषयों को समझने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त होगी, रिश्ते में नयापन आएगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन जीवन में किसी नई खुशी का संकेत लायेगा। जीवनसाथी से आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तें और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। इंजीनियर्स को किसी कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा फायदा होगा। इस राशि के मैनेजर पोस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज बिजनेस में काम की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी शादी समारोह में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। आज घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह लेंगे, आपकी सलाह उनके लिए कारगर साबित होगी। छात्र आज किसी विषय के लिए ट्यूशन क्लासेज लेने का मन बनाएंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि: 

आज का दिन जीवन में अहम मोड़ लाने वाला है। आपको अपने करियर में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक आपको किसी काम के लिए बाहर जाना पड़ेगा। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिए लोन लेने के बारे में विचार करेंगे। आज आपको समाजहित में किये कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा, लोग आपकी तारीफ करेंगे। महिलाएं आज घर के कार्यों को पूरा करने व्यस्त रहेंगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका नजदीकी मित्र आपसे मिलने आयेगा। आप उनके साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे। छात्रों के पढ़ाई में आ रही रुकावटें किसी की मदद से दूर होंगी। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करते हुए अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको खास सलाह देंगे जो आपके लिए कारगर रहेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। आज ऑफिस के काम के लिए यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जाएगा। आज आपके रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। लोगों से आप अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा। कहीं रुका हुआ पैसा अचानक वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5
CG NEWS: बिना लाइसेंस चल रहा था ‘श्री राम केयर क्लीनिक’, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील
“IPL 2025: KL Rahul ने DC की कप्तानी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘बहुत उत्साहित हूं'”
यौन और हत्या मामला : आरोपी को पाक्सो एक्ट में बरी करने पर हाईकोर्ट ने की गंभीर टिप्पणी, जानिए पूरा मामला
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्योत्सव व प्रधानमंत्री के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की, कहा- भव्य आयोजन के लिए कोई कोर-कसर न छोड़ें
भव्य शोभायात्रा के साथ माता परमेश्वरी महापुराण कथा का समापन एवं विसर्जन
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article “शाहरुख खान की ‘दिल तो पागल है’ फिर से सिनेमाघरों में, 28 फरवरी को होगी री-रिलीज”
Next Article सुबह-सुबह भूकंप से दहशत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में महसूस हुए झटके

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?