By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > क्राइम > शराब के लिए रुपये नहीं देने पर शख्स ने की पिता की हत्या, आरी से किया हमला
क्राइम

शराब के लिए रुपये नहीं देने पर शख्स ने की पिता की हत्या, आरी से किया हमला

Satyoday Samachar
Last updated: February 11, 2025 3:15 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

आंध्र प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब के लिए रुपये नहीं देने को लेकर शख्स अपने पिता से नाराज हो गया और उसने सोते समय अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। आरोपी ने पेड़ काटने वाली आरी से हमला करके अपने पिता की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों ही एक साथ रह रहे थे। आरोपी की पत्नी और बच्चे पहले ही उसके हंगामा करने की वजह से उसे छोड़कर चले गए।

Contents
  • सुबह से पी रहा था शराब
  • पत्नी और बच्चों ने पहले ही छोड़ दिया

सुबह से पी रहा था शराब

पुलिस ने बताया कि पी. मारियादास (35) ने अपने पिता पी. येसु (79) के सिर पर पेड़ काटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली धारदार मशीन से प्रहार किया। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब दो बजे प्रकाशम जिले के इंदलचेरुवु गांव में घटी। पुलिस ने बताया, ‘‘मारियादास ने अपने पिता की आरी से वार कर हत्या कर दी। उसके पिता ने उसे शराब के लिए रुपये देने से मना कर दिया था, इसलिए उसने अपने पिता की हत्या की।’’ पुलिस के अनुसार, मारियादास शनिवार सुबह से ही शराब पी रहा था। वह शराब पीने का आदी है।

पत्नी और बच्चों ने पहले ही छोड़ दिया

पुलिस ने बताया कि मारियादास ने शनिवार की शाम को अपने पिता येसु से और शराब खरीदने के लिए रुपये मांगे। हालांकि उसके पिता ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्से में मारियादास ने अपनी पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मारियादास बार-बार शराब पीकर हंगामा करता था। इस वजह से कुछ ही दिन पहले ही उसकी पत्नी और बच्चे घर छोड़कर चले गए थे। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बेटा और पिता दोनों एक साथ रह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मारियादास को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अवैध शराब के 3 मामले, 3 आरोपी गिरफ्तार, सारंगढ़, सरिया और बरमकेला आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही*
खनिजों के अवैध परिवहन कर रहे 3 हाइवा और 1 ट्रेलर को खनिज अमला ने किया जप्त*
फिल्म पायरेसी पर रायपुर पुलिस का एक्शन: छत्तीसगढ़ी फिल्म Sidhwa Sajan को यूट्यूब पर लीक करने वाले पर FIR
दिल्ली ब्लास्ट: डॉक्टर शाहीन पर कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज की बड़ी कार्रवाई, बोर्ड से हटाया नाम
112 पुलिस वाहन पर असामाजिक तत्वों का हमला, पत्थरबाजी में बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शर्मनाक: 24 साल के युवक ने 80 साल की बुजुर्ग महिला से किया रेप, सुनकर सन्न रह गए लोग
Next Article Valentine Day पर Tata थोक के भाव में बेच रहा iPhone 16, Gift पाते ही GF कहेगी- इतना प्यार करते हो मुझसे

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?