By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > देश > एक साल में अल्पसंख्यकों के खिलाफ 1165 नफरती भाषण, BJP शासित राज्यों में 80% मामले; रिपोर्ट में खुलासा
देश

एक साल में अल्पसंख्यकों के खिलाफ 1165 नफरती भाषण, BJP शासित राज्यों में 80% मामले; रिपोर्ट में खुलासा

Satyoday Samachar
Last updated: February 11, 2025 3:08 pm
By
Satyoday Samachar
2 Min Read
Share
SHARE

भारत में अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिमों के खिलाफ हेट स्पीच यानी नफरती भाषण दिए जाने के आंकड़ों में असाधारण उछाल आया है. इस तरह के भाषणों में एक साल में 74 फीसदी वृद्धि देखी गई है. एक रिसर्च सर्वे में यह खुलासा हुआ है.

वाशिंगटन स्थित ‘इंडिया हेट लैब’ रिसर्च ग्रुप ने सोमवार (10 फरवरी) को भारत में दिए जाने वाली हेट स्पीच का आंकड़ा पेश किया. इन आंकड़ों के मुताबिक साल 2024 में भारत में 1165 बार अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरती भाषण दिए गए. साल 2023 में यह आंकड़ा 668 था. यानी इनमें करीब 74% का उछाल आया है.

रिसर्च ग्रुप ने यह भी बताया है कि बीता साल भारत में लोकसभा चुनाव का साल था और पूरे साल के मुकाबले चुनाव की अवधि में सबसे ज्यादा हेट स्पीच दी गई. ग्रुप के मुताबिक, एक तिहाई हेट स्पीच केवल 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से वोटिंग तक यानी 1 जून तक यानी ढाई महीने में दी गई.

80% हेट स्पीच के मामले भाजपा शासित राज्यों से
रिसर्च रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि पिछले साल दी गई कुल हेट स्पीच के 80% मामले केवल भाजपा और उसके सहयोगियों द्वारा शासित राज्यों से आए. रिपोर्ट में पीएम मोदी के उस बयान का भी उल्लेख है जिसमें उन्होंने मुस्लिमों की ओर इशारा करते हुए उन्हें घुसपैठिया कहा था. यह बयान पीएम मोदी नेअप्रैल में चुनाव प्रचार के दौरान दिया था.

मोदी-ट्रंप मुलाकात के ठीक पहले आई रिपोर्ट
यह रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई है जब जल्द ही पीएम मोदी का अमेरिका दौरा होने वाला है और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी बैठक भी होने वाली है. ह्यूमन राइट्स वॉच और एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित कुछ मानवाधिकार समूह कई मौकों पर भारत सरकार को भारत में अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार के लिए दोषी ठहरा चुके हैं. ऐसे में यह रिसर्च रिपोर्ट मोदी और ट्रंप के बीच होने वाली बातचीत को कितना प्रभावित करती है, यह देखना दिलचस्प होगा.

वक्फ बिल को JPC की मंजूरी, ओवैसी बोले- एक रात में 655 पन्नों की रिपोर्ट पढ़ना असंभव
कोहका भिलाई में मरार पटेल महासंघ की वर्किंग कमिटी की आवश्यक बैठक आहूत किया
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने धान खरीदी के संबंध में अधिकारियों के साथ ली सयुंक्त बैठक*
छत्तीसगढ़ी गायिकाएं गरीमा स्वर्णा दिवाकर ने भटगांव में बांधा समां 
अब तेरा क्या होगा पाकिस्तान? भारत-अमेरिका के बीच 93 मिलियन डॉलर की मेगा डिफेंस डील, मिलेंगे ये खतरनाक हथियार, देखते रह गए शहबाज-मुनीर
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत के लिए अगले 2 दशक काफी अहम’, इंडिया एनर्जी वीक कार्यक्रम में बोले PM मोदी
Next Article शर्मनाक: 24 साल के युवक ने 80 साल की बुजुर्ग महिला से किया रेप, सुनकर सन्न रह गए लोग

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?