By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > रायपुर में फिर पकड़ाया गौमांस, ग्रामीणों में आक्रोश
छत्तीसगढ़

रायपुर में फिर पकड़ाया गौमांस, ग्रामीणों में आक्रोश

Satyoday Samachar
Last updated: February 3, 2025 12:31 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

Raipur. रायपुर। राजधानी के मंदिरहसौद थाना इलाके में पुलिस ने गौमांस पकड़ा है। शहर में पहले भी भारी मात्रा में गौमाता की हत्या कर उसका गौमांस बेचने के मामलें में हिंदू संगठन के लोगों ने भारी विरोध करते हुए पुलिस की कार्रवाई में मदद की है। एक बार फिर आज मंदिरहसौद के एक गांव में ग्रामीणों ने एक आरोपी को मरी हुई गाय के मांस को काटकर ले जाते हुए पकड़ा जिसके बाद वहां ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मामलें में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया है कि ग्रामीणों ने एक युवक को गौमांस के साथ पकड़ा और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मामलें में जांच और पूछताछ जारी है।

मोमीनपारा में पकड़ाया था गौमांस छत्तीसगढ़ में गायों के अवैध परिवहन और मांस बेचने पर बैन लगा हुआ है। इसके बावजूद रायपुर के मोमिनपारा में पिछले एक साल से गायों को मारकर मांस बेचा जा रहा था। जब हिंदू संगठन ने हंगामा किया, तब इसका खुलासा हुआ। अब आजाद चौक पुलिस ने दो महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, एक मोमिनपारा के एक मकान में गौ-मांस लाकर लोगों को सप्लाई किया जा रहा था। घर में मिले हिसाब-किताब डायरी में फरवरी 2024 की तारीख लिखी हुई है। किसे कितना मांस दिया गया, यह भी लिखा है। वहीं, गृहमंत्री विजय शर्मा का कहना है कि, ऐसे लोगों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे।

दो दिन पहले गौ-सेवकों ने एक घर पर गौ-मांस काटे जाने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने रेड मारी तो घर से कई टुकड़ों में गौ-मांस मिला। तीन कमरों में गौ-मांस काटने का काम चल रहा था। मौके से तराजू, काटने का सामान और सप्लाई होने वालों की लिस्ट मिली है। पुलिस घर के पास में ही खड़े एक ऑटो को भी जब्त किया। जिसमें खून के धब्बे मिले। पुलिस ने FIR दर्ज कर कोलकाता बंगाल निवासी समीर मंडल, मोमिनपारा निवासी खुर्शीद अली, मोह. मुंतजिर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर, मोह. इरशाद कुरैशी, महिला आरोपी बिलकिस बानो और एरम जेहरा को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। आरोपी वीडियो में यह कहते दिखे कि, गौ हत्या पाप है कानून हमारा बाप है।

गोमांस पर CM साय ने कहा कि उल्टा लटकाकर टांगने की बात हमने तो कही थी, आज भी हम कहते हैं कि अगर आपको गोकशी करना है तो आप इस प्रदेश को छोड़ दें तो बेहतर होगा। इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले से जुड़े सभी पर एकदम सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। विष्णुदेव की सरकार में गौ तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। एकदम कड़ी चेतावनी है छत्तीसगढ़ में ऐसे कृत्य करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव कह चुके हैं कि ऐसा कृत्य करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़कर चले जाएं। गौ-मांस पकड़ने वाले गौ सेवा मंच के गोल्डी शर्मा ने बताया कि, आजाद चौक थाने में 4 बार उन्होंने शिकायत की, लेकिन आरोपियों को नहीं पकड़ा गया। अपने नेटवर्क से सूचना मिलने के बाद हम CSP के पास पहुंचे। अपने साथ बाइक पर बैठाकर स्पॉट पर लेकर गए। तब एक बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान को पकड़ा गया।

एसआईआर निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने पर ऑपरेटर को मिला नोटिस*
फिर गरजी बंदूकें: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर नक्सली मुठभेड़, एक जवान घायल
छत्तीसगढ़ बजट 2025: पेश होने से एक दिन पहले सीएम विष्णुदेव साय ने की अहम बैठक
विधायक मंडावी ने उठाए अस्पताल टेंडर पर सवाल, 35 करोड़ की गड़बड़ी की जांच की अपील
नदीगांव और सुरसी के पीडीएस दुकान संचालन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Prayagraj Mahakumbh: महामंडलेश्वर विवाद पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बयान, कहा- ‘सबके मुंह पर एक तमाचा है’
Next Article राहुल गांधी ने चीन को लेकर दिया ऐसा बयान, संसद में मचा हंगामा, स्पीकर बोले- आपको सबूत पेश करना होगा

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?