By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > संसद का बजट सत्र आज से होगा शुरू, संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू; 16 विधेयक पाइपलाइन में
राजनीति

संसद का बजट सत्र आज से होगा शुरू, संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू; 16 विधेयक पाइपलाइन में

Satyoday Samachar
Last updated: January 31, 2025 9:00 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

 संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सबसे पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें होंगी जिसमें वित्त मंत्री आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। 1 फरवरी यानी कि शनिवार को वित्त मंत्री मोदी 3.0 सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। संसद का ये बजट सत्र 4 अप्रैल तक चलेगा। इस बजट सत्र में सरकार कई अहम बिल पेश कर सकती है जिनमें वक्फ संशोधन बिल भी शामिल है।

Contents
  • बजट सत्र से पहले बुलाई गई थी सर्वदलीय बैठक
  • सरकार पेश कर सकती है 16 महत्वपूर्ण विधेयक
  • दो चरणों में होगा संसद का बजट सत्र

बजट सत्र से पहले बुलाई गई थी सर्वदलीय बैठक

बता दें कि बजट सत्र को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में सभी दलों से संसद की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलाने के लिए सहयोग की अपील की गई, लेकिन विपक्षी दलों ने इसमें अपने इरादे साफ कर दिए। समाजवादी पार्टी ने महाकुंभ में हुए हादसे के मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की और इस घटना पर पारदर्शिता के साथ जांच कराने की भी मांग की गई। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन संसद के बजट सत्र में सभी मुद्दों को उठाएगा।

सरकार पेश कर सकती है 16 महत्वपूर्ण विधेयक

बता दें कि आज से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र काफी अहम रहने वाला है। एक तरफ जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट और अपना लगातार आठवां बजट पेश करेंगी, वहीं सरकार इस सत्र में वक्फ संशोधन बिल समेत 16 महत्वपूर्ण बिल भी पेश कर सकती है। ये 16 विधेयक हैं:

  1. वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024
  2. मुसलमान वक्फ (रिपील) विधेयक, 2024
  3. बैंकिंग (संशोधन) विधेयक, 2024
  4. रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024
  5. आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024
  6. वित्त विधेयक, 2025
  7. विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक, 2025
  8. “त्रिभुवन” सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2025
  9. आप्रवासन और विदेशी विधेयक, 2025
  10. बिल ऑफ लैडिंग विधेयक, 2024
  11. तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक, 2024
  12. बॉयलर बिल, 2024
  13. समुद्र द्वारा माल की ढुलाई विधेयक, 2024
  14. तटीय नौवहन विधेयक, 2024
  15. मर्चेंट शिपिंग बिल, 2024
  16. गोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में SC/ST के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन बिल, 2024

दो चरणों में होगा संसद का बजट सत्र

बता दें कि संसद के बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी और बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा।

बाल ठाकरे के चुनाव लड़ने पर क्यों लगा था बैन? वोटर लिस्ट से भी काट दिया गया था नाम
*स्कूल शिक्षा और ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिल्पकारों से की सौजन्य भेंट*
Budget 2025: बजट में 80 करोड़ लोगों के लिए होगा ऐलान, मंत्री बोले- मिलता रहेगा मुफ्त अनाज
दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने भाजपा के सुर में मिलाया सुर, केजरीवाल को बता दिया धोखेबाज
प्रताप सारंगी का गाल पड़ा नीला और चेहरे पर सूजन, मुकेश राजपूत को अभी भी आ रहे चक्कर, RML ने जारी किया हेल्थ अपडेट
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रिलीज से पहले ही ‘देवा’ ने कमाए इतने करोड़ रुपये, ओपनिंग डे पर टिका है शाहिद कपूर की फिल्म का भविष्य
Next Article रेप के आरोप में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार, पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में से उठाया

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?