By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > देश > जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को बड़ा झटका, YSRCP के बड़े नेता ने लिया राजनीति से संन्यास, छोड़ेंगे सांसदी
देशराजनीति

जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को बड़ा झटका, YSRCP के बड़े नेता ने लिया राजनीति से संन्यास, छोड़ेंगे सांसदी

Satyoday Samachar
Last updated: January 25, 2025 12:03 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विजय साईं रेड्डी ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। शनिवार को वह राज्यसभा से अपने पद से इस्तीफा देंगे। विजय साईं रेड्डी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इस फैसले की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह से व्यक्तिगत है और उन्होंने किसी दबाव में आकर या किसी अन्य पार्टी में शामिल होने के लिए यह कदम नहीं उठाया है।

Contents
  • अब खेती करेंगे विजय साईं रेड्डी
  • वाईएस जगन मोहन रेड्डी परिवार के प्रति जताया आभार
  • विजय साईं रेड्डी का राजनीतिक सफर
  • पीएम मोदी और अन्य नेताओं का जताया आभार

अब खेती करेंगे विजय साईं रेड्डी

विजय साईं रेड्डी ने कहा, “मेरा इस्तीफा किसी पद या लाभ की प्राप्ति के लिए नहीं है। यह निर्णय पूरी तरह व्यक्तिगत है। मुझ पर कोई दबाव, जबरदस्ती या अनुचित प्रभाव नहीं है। भविष्य में मेरा पूरा ध्यान खेती पर रहेगा।”


वाईएस जगन मोहन रेड्डी परिवार के प्रति जताया आभार

राजनीति से संन्यास की घोषणा करते हुए विजय साईं रेड्डी ने वाईएसआर परिवार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा वाईएस परिवार का ऋणी रहूंगा, जिन्होंने चार दशकों और तीन पीढ़ियों तक मेरा समर्थन किया है। मुझे दो बार राज्यसभा सदस्य के रूप में सेवा का अवसर देने के लिए मैं वाईएस जगन मोहन रेड्डी और विशेष रूप से भरतम्मा गारू का धन्यवाद करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जगन गारू को अच्छे स्वास्थ्य, अपार सफलता और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद मिले।”


विजय साईं रेड्डी का राजनीतिक सफर

विजय साईं रेड्डी राज्यसभा में वाईएसआरसीपी संसदीय दल के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। उन्होंने कहा, “मैंने पूरी ईमानदारी से राज्य के हित के लिए काम किया है। केंद्र और राज्य के बीच एक सेतु की भूमिका निभाकर मैंने राज्य को अधिकतम लाभ दिलाने का प्रयास किया।”


पीएम मोदी और अन्य नेताओं का जताया आभार

अपने संदेश में विजय साईं रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जी का मैं आभारी हूं, जिन्होंने पिछले नौ वर्षों में विकास कार्यों में सहयोग दिया। टीडीपी के साथ मेरे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार के साथ कोई व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है। पवन कल्याण के साथ मेरी दोस्ती हमेशा बनी रहेगी।”

इसके साथ ही विजय साईं रेड्डी ने अपने राज्य की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं, सहकर्मियों और दोस्तों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनकी लंबी राजनीतिक यात्रा में उनका साथ दिया।

CG News : खुला दूध व्यवसायियों की चेतावनी के बाद डेयरी कंपनी ने मांगी सार्वजनिक रूप से माफी, कहा- गलती से पाम्पलेट में खुला दूध का हुआ उल्लेख
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, बीजापुर में 6 नक्सली ढेर, CM साय बोले – लाल आतंक के विरुद्ध जारी है अभियान, खत्म हो रहा नक्सलवाद
दुर्घटना में नहीं खुला कार का एयर बैग, उपभोक्ता आयोग ने Toyota को 61 लाख भुगतान करने का जारी किया आदेश
1 नवंबर का इतिहास : छत्तीसगढ़ राज्य का हुआ गठन… मैसूर का नाम बदलकर रखा गया कर्नाटक… जानिए अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
Reel के चक्कर में चलती कार में स्टंटबाजी पड़ी भारी : पुलिस ने चालकों को किया गिरफ्तार, 5 कार जब्त
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आठ-आठ लाख के 4 सहित 36 लाख के इनामी 14 नक्सली गिरफ्तार, शीर्ष नक्सलियों के मारे जाने से संगठन कमजोर
Next Article ‘अगर दम है तो दाऊद इब्राहिम को…’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर क्या बोले संजय राउत?

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?