By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में लागू होगी स्टूडेंट स्टार्टअप एंड इनोवेशन पॉलिसी, दी जाएगी आर्थिक और तकनीकी मदद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लागू होगी स्टूडेंट स्टार्टअप एंड इनोवेशन पॉलिसी, दी जाएगी आर्थिक और तकनीकी मदद

Satyoday Samachar
Last updated: January 21, 2025 1:59 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। प्रदेश में युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति (एसएसआईपी) जल्द ही लागू की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तकनीकी शिक्षा विभाग को दूसरे राज्यों का अध्ययन कर नीति बनाने के निर्देश दिए थे। विभाग की ओर से नीति तैयार की जा चुकी है। इसे जिसे जल्द ही राज्य सरकार को सौंपा जाएगा।

इस नीति का मुख्य उद्देश्य युवाओ को उनके विचारों और नवाचारों के माध्यम से सतत और समावेशी विकास की ओर प्रेरित करना है। इस नीति के तहत 2025 से 2029 तक की अवधि में 50,000 से अधिक छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाया जाएगा।

naidunia_image

तकनीकी सहायता भी दी जाएगी

साथ ही 500 छात्र नेतृत्व वाले प्रूफ ऑफ कांसेप्ट (अवधारणा का प्रमाण) का समर्थन, 500 बौद्धिक संपदा (आईपी) फाइलिंग की सुविधा और 250 स्टार्ट-अप इनोवेटर्स को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि प्रूफ ऑफ कांसेप्ट का उपयोग यह सत्यापित करने के लिए किया जाता है कि कोई विचार या सिद्धांत वास्तविक दुनिया के व्यावसायिक परिदृश्यों में काम कर सकता है या नहीं। यह देखने के लिए एक परीक्षण की तरह है कि क्या कोई परियोजना या उत्पाद समय और संसाधनों का निवेश करने लायक है।

वार्षिक बजट होगा निर्धारित

इस नीति के तहत राज्य सरकार आवश्यक वार्षिक बजट निर्धारित करेगी, जिससे नवाचार और उद्यमिता के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रूफ ऑफ कांसेप्ट के विकास के लिए अधिकतम 2.50 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रोटोटाइप या न्यूनतम व्यवहार्य उत्पाद (एमवीपी) और उत्पाद विकास के लिए 10 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। लाभार्थियों को सीधे सहायता प्रदान करने के लिए प्रत्यक्ष लाभार्थी हस्तांतरण (डीबीटी) प्रणाली अपनाई जाएगी।

समिति का किया जाएगा गठन

नीति को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए राज्य सर्वोच्च समिति (एसएलएसी) और नीति कार्यान्वयन समिति (पीआइसी) का गठन किया जाएगा। इसके अलावा एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी।

यह एजेंसी नीति के क्रियान्वयन और निगरानी का कार्य करेगी। पीएमयू समय-समय पर लाभार्थियों की प्रगति की समीक्षा करेगा और संतोषजनक कार्यान्वयन पर ही निधि जारी की जाएगी।

Rain in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में आज बारिश के आसार, चार डिग्री तक गिरेगा तापमान
धान अवैध परिवहन पर सख्त एक्शन : यूपी की 3 पिकअप से 210 बोरी धान जब्त, वाहन मालिक और चालकों पर FIR दर्ज
फर्जी आरटीओ चालान से रहे सतर्क*
NH-130 पर दर्दनाक हादसा, जंगल की आग बुझाने जा रहे दो लोगों को हाईवा ने रौंदा
रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव: विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान, 85 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल जवान एयरलिफ्ट, गरियाबंद के जंगलों में दो नक्सली ढेर
Next Article मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन से हैं परेशान तो बाबा रामदेव से जानें मसल्स को फौलादी बनाने के उपाय

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?