रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने नए घर का दौरा किया है। 250 करोड़ रुपयों की कीमत से बने इस घर में जल्द ही ये बॉलीवुड कपल शिफ्ट हो सकते हैं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दादी के नाम पर रखा बंगले का नाम
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बंगले का नाम अभिनेता की दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है। 250 करोड़ रुपये की यह संपत्ति इस स्टार कपल ने अपनी बेटी राह कपूर को उपहार में दी है। इससे पहले पपराज़ो विरल भयानी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में फैन्स को नए घर की एक झलक मिली थी। जिसमें एक ग्रे और ऑफ-व्हाइट बाहरी हिस्सा है, जो बड़ी खिड़कियों और बालकनियों से भरा है। ये 6 मंजिला इमारत अब रणबीर और आलिया भट्ट का नया आसियाना हो सकता है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वर्तमान में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में खबर आई है कि तीनों कलाकारों ने जबरदस्त इमोशनल सीन शूट किए हैं। लव एंड वॉर के अलावा रणबीर कपूर नितेश तिवारी की रामायण: भाग 1 पर भी काम करने में व्यस्त रहेंगे। साईं पल्लवी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो माता सीता की भूमिका निभा रही हैं।
